- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- जाने ऑफिस या जॉब से छुट्टी पाने के दुनिया के सबसे शातिर छुट्टीवाजों के इजात किए ताजा और अच्छे बहाने...?
जाने ऑफिस या जॉब से छुट्टी पाने के दुनिया के सबसे शातिर छुट्टीवाजों के इजात किए ताजा और अच्छे बहाने...?
Posted by : achhiduniya
08 March 2020
अक्सर कभी-कभी लोग ऑफिस या जॉब से छुट्टी लेना
चाहते है चाहे किसी के साथ अचानक घूमने या सिनेमा देखने का मुंड बन रहा हो ऐसे में
बड़ी समस्या यह होती है की अपने बॉस को कैसे मनाए या कैसे छुट्टी मांगे जिससे वह
इंकार भी न कर सके। झूठा बहाना डराता है कि कहीं सच सामने न आ जाए और सच बताने पर
छुट्टी कैंसिल होने के पूरे चांस होते हैं। ऐसे में दुनिया के कुछ शातिर
छुट्टीवाजों ने सबसे ताजा और अच्छे बहाने बनाए है आइए डालते है उन पर एक नजर शायद
इनमें से भविष्य कुछ कम आए:-# मुझे अचानक बुखार हो गया है।
दस्त भी एक ऑप्शन है। बुखार होना और दस्त लगना इस लिस्ट में सबसे उपर है। ज्यादातर
लोग छुट्टी लेने के लिए इस बहाने का खूब इस्तेमाल करते हैं।
# फैमली
मेंबर की डेथ हो गई है। भले मेंबर बहुत पहले गुजर चुका हो। परिवार के किसी सदस्य
की मृत्यु का बहाना तो ठीक है,लेकिन समस्या ये है कि आपको
याद रहना चाहिए कि पिछली बार आपने किस सदस्य की मौत पर छुट्टी ली थी। पॉपुलर होते
हुए भी यही बहाना सबसे ज्यादा कंफ्यूजिंग भी होता है। दादी-नानी जैसे सदस्यों का
तो खास ध्यान रखें।# इंजेक्शन लगते ही बुखार हो गया। ये थोड़ा कॉम्प्लिकेडट सा बहाना
है,लेकिन इसका इस्तेमाल भी कर सकते है। # घर में कोई नहीं और मां की तबीयत खराब मन में मां के अच्छे सेहत
की भी दुआ करे। मां शब्द वैसे तो भारत में काफी इमोशनल मामला है,लेकिन ज्यादातर एम्पलॉई एक अदद छुट्टी के लिए मां की तबीयत का
इस्तेमाल भी धड़ल्ले से करते हैं
# मेरी दादी
मां गांव में गुजर गई, मुझे तुरंत निकलना होगा। ये
वाला बहाना ज्यादातर शाम या रात को ही बताए जाते हैं। बॉस इस इमोशनल मामले में कुछ बोल भी नहीं पाता
और आप चुपके से छुट्टी भी ले लेते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि जब बॉस का कॉल
आ जाए तो रोमिंग वाला कॉल लगे। वरना खैर नहीं।# ऑफिस
आते वक्त अचानक सीढ़ी से गिर गया। ये एक्सक्यूज तो तीन-चार महीने में आ ही जाता
है। बॉस सिर्फ आराम करो कहने के अलावा कुछ बोल भी नहीं पाता।# रास्ते
में बाइक/कार खराब हो गई। आपने ये वाला बहाना तो पक्का ही मारा जाता है। आप ऑफिस
जाने में लेट हो जाते हैं और फिर घर से बाहर बैकग्राउंड में थोड़े
ट्रैफिक की आवाज
के साथ जाकर बॉस को कॉल करते हैं कि गाड़ी खराब हो गई है। हालांकि इसमे वर्क फ्रॉम होम मिलने का खतरा बना
रहता है।# क्लाइंट के साथ हूं, बड़ी
डील की उम्मीद,कॉर्पोरेट कंपनियों में काम करने वाला हर दूसरा
इंसान इस बहाने को मारे बिना रह ही नहीं सकता। बॉस को सिर्फ मैसेज कर दो कि आज
सीधे क्लाइंट से मिलने जा रहा हूं। एक बड़ी डील मिलने की उम्मीद है। ये बात अलग है
कि वो डील कभी बिजनेस में कंवर्ट नहीं हो पाती।# मेरे
यार की शादी है। दोस्त की शादी भी पॉपुलर बहानों में से एक है।# मेरी ट्रेन लेट हो गई है। सोमवार को सबसे ज्यादा छुट्टी लेने
वाले इसी बहाने से अपनी जान बचाते हैं। तो आपको भी अगर किसी दिन छुट्टी चाहिए तो
इन बहानो का इस्तेमाल कर सकते है,लेकिन अपने रिस्क पर क्योकि
अगर आपने इन बहानो को पड़ा है तो आपके बॉस ने भी इसे जरूर पड़ा होगा इस बात को कभी न
भूले क्योकि बॉस तो आखिए बॉस होता है।



