- Back to Home »
- Discussion »
- MLA तोड़कर सरकार बनाने वाले आत्मनिर्भर' बनो का नारा देने लगे.... कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कसा पीएम मोदी पर तंज़...
MLA तोड़कर सरकार बनाने वाले आत्मनिर्भर' बनो का नारा देने लगे.... कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कसा पीएम मोदी पर तंज़...
Posted by : achhiduniya
08 July 2020
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की ओर से लगातार
सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। फिर चाहे वो कोरोना वायरस के
बढ़ते हुए मामले हो या फिर चीन से जारी विवाद ही क्यों ना हो। कांग्रेस नेता ने
ट्वीट कर लिखा कि आत्मनिर्भर भारत का नारा देने वाली पार्टी को खुद भी आत्मनिर्भर
बनना चाहिए, आखिर कब तक वो दूसरी पार्टियों
के विधायक खरीदकर, तोड़कर सरकार बनाती रहेगी? इससे पहले भी आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर कांग्रेस केंद्र
सरकार को आड़े हाथ लेते रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस स्कीम को एक मदद
स्कीम की बजाय सिर्फ लोन देना बताया। राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर से मांग की गई
है कि सरकार को गरीब लोगों को 7500 रुपये हर
महीने देने चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इस मामले में
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी। कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार को छोटे
कारोबारियों को आर्थिक मदद देनी चाहिए, ना कि उन्हें कर्ज
लेने को कहना चाहिए। कांग्रेस पार्टी कई बार भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों की तोड़फोड़
करने का आरोप लगाती आई है। फिर चाहे मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार का गिरना हो,
फिर कांग्रेस विधायकों का भाजपा में शामिल होना हो या फिर हाल ही
में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों को लेकर डर का सामना हो। कांग्रेस
पार्टी की ओर से इसे भी एक खोखला वादा करार दिया गया है। मंगलवार को कांग्रेस नेता
अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्विटर के जरिए इसी आत्मनिर्भर भारत अभियान पर तंज कसा।