- Back to Home »
- Politics »
- हम लोग नागपुर जाकर बुद्धम शरणम गच्छामि की प्रार्थना करते हैं, सिंधिया जी प्रार्थना संघम शरणम गच्छामि करते हैं…कांग्रेस
हम लोग नागपुर जाकर बुद्धम शरणम गच्छामि की प्रार्थना करते हैं, सिंधिया जी प्रार्थना संघम शरणम गच्छामि करते हैं…कांग्रेस
भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बीते मंगलवार को पहली बार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नागपुर स्थित मुख्यालय पहुंचे थे। यहां उनकी मुलाकात RSS प्रमुख मोहन भागवत से तो नहीं हो सकी, लेकिन संघ के अन्य पदाधिकारियों से वह जरूर मिले। सिंधिया ने संघ मुख्यालय में RSS संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के निवास स्थल का निरीक्षण किया था। यहां मौजूद संघ पदाधिकारियों ने उन्हें डॉ हेडगेवार से जुड़ी जानकारियां दीं। सिंधिया का अब तक का राजनीतिक जीवन कांग्रेस में बीता है। उन्हें भाजपा से जुड़े 6 महीने ही हुए हैं, वह पहली बार संघ के इतने करीब आए हैं। बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के नागपुर दौरे को लेकर सियासत गरमा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बाद अब पार्टी के अन्य नेताओं ने भी उन्हें अपने निशाने पर लिया है। कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सिंधिया संघ मुख्यालय गए, लेकिन वो बाबा साहब की कार्यस्थली पर
नहीं गए। कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि जो लोग श्रेष्ठता का विचार रखते हैं, जो साधुओं में भी दलित ढूंढ कर संगम और कुंभ में अलग स्नान करते हैं, उन्हें समझने की जरुरत है कि समाज में समता की जरुरत है। संभव है कि सिंधिया सामाजिक समता पर विश्वास नहीं करते, इसलिए वो संघ मुख्यालय तो गए, लेकिन बाबा साहब की कार्यस्थली पर नहीं गए। कांग्रेस नेता भूपेन्द्र गुप्ता से पहले वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा था कि नागपुर हर कोई जाता है। वहां बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का स्मारक है। वहां हम लोग जाकर बुद्धम शरणम गच्छामि कहते हैं और जो बाबा साहेब का विरोध करते है वो संघ कार्यालय जाते हैं। हम लोग नागपुर जाकर बुद्धम शरणम गच्छामि की प्रार्थना करते हैं, सिंधिया जी प्रार्थना संघम शरणम गच्छामि करते हैं।
