Posted by : achhiduniya 07 September 2020

    

जेडीयू बिहाविधानसभा के मत्ते नजर वर्चुअल रैली के जरिए चुनावी शंखनाद करेगी वहीं, कांग्रेस की भी बिहार क्रांति महासम्मेलन की शुरुआत होगी। जेडीयू की वर्चुअल रैली से पहले तेजस्वी यादव आक्रामक मोड में नजर आ रहे हैं।  उन्होंने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा है कि नीतीश कुमार की विगत 1 मार्च को गांधी मैदान की असल रैली का हश्र पूरे देश ने देखा था। वर्चुअल के बहाने हम उन्हें ऐक्चुअल मुद्दों से भागने नहीं देंगे। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछे हैं। आपके कार्यकाल में दलितों पर अत्याचार क्यों बढ़ा? NCRB के अनुसार देश भर में दलितों पर सबसे ज्यादा क्राइम बिहार में हुए जिसका दर 40.7% है जबकि राष्ट्रीय औसत 

21.8 है। केंद्र सरकार की सभी मानक संस्थाओं जैसे NCRB, नीति आयोग, NHM इत्यादि के अनुसार बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और क़ानून व्यवस्था की स्थिति बदतर क्यों है? विगत 15 वर्ष के आपके कार्यकाल में बिहार में बेरोजगारी, ग़रीबी, भुखमरी और पलायन क्यों बढ़ता गया? बिहार में बेरोज़गारी दर 46.6% सबसे अधिक क्यों है? बिहार बेरोज़गारी का मुख्य केंद्र क्यों है?  बिहार सबसे अधिक युवा आबादी वाला प्रदेश है। बिहार के युवाओं को नीतीश कुमार की रूढ़िवादी, बासी, उबाऊ और 15 वर्षों की घिसी पिटी नकारात्मक बातें नहीं चाहिए। बिहार के युवा इतिहास के बासी पन्ने नहीं 


बल्कि सुनहरा वर्तमान और भविष्य चाहते है। मुख्यमंत्री बताएँ कि उन्होंने 15 वर्षों में रोज़गार क्यों नहीं दिया? बिहार में उद्योग-धंधे क्यों नहीं लगाए? बिहार में नियमित बहाली क्यों नहीं की? मुख्यमंत्री बताएँ उन्होंने 2013, 2017 में बार-बार जनादेश का अपमान क्यों किया? व्यक्तिगत फ़ायदे के सिवाय उनके इन कृत्यों से बिहार को क्या फ़ायदा हुआ? इसकी विस्तृत जानकारी बिहार को दें?  नीति आयोग के सारे सूचकांकों पर बिहार साल दर साल क्यों पिछड़ता चला गया? नीति आयोग की रिपोर्ट अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सत्तत विकास 

सूचकांक में बिहार अंतिम पायदान पर कैसे पहुँचा? इसका दोषी कौन? नीतीश कुमार बताएँ उनके 15 वर्ष के कार्यकाल में 20 हज़ार करोड़ से अधिक राशि के 58 घोटाले क्यों हुए? क्या आप इन घोटालों के दोषी नहीं और उस ग़बन राशि की भरपाई कैसी होगी?  बिहार जानना चाहता है कि नीतीश कुमार का नीति, नियम, नियति, सिद्धांत और विचार क्या है क्योंकि बिहार का कोई ऐसा दल नहीं जिससे अपने स्वार्थ के चलते इन्होंने समझौता कर विश्वासघात नहीं किया हो? प्रधानमंत्री जी द्वारा घोषित तथाकथित 1.65 लाख करोड़ के पैकेज का योजनावार और विभागवार ख़र्च कितना और कहाँ हुआ? मुख्यमंत्री इसका ब्यौरा स्वयं सार्वजनिक करें?

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ आधार, PAN कार्ड या वोटर आईडी से नहीं बनते भारतीय नागरिक बॉम्बे हाइकोर्ट की बड़ी टिप्पणी।@ SIR विवाद पर ओवैसी का बयान-इस प्रक्रिया से हटा दिए जाएंगे कई असली वोटर्स के नाम।@ सोनिया गांधी पर बीजेपी का आरोप-नागरिकता मिलने से पहले ही वोटर लिस्ट में जुड़ गया था नाम-दस्तावेज जारी।@ पाकिस्तानी सेना प्रमुख पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, असीम मुनीर को बताया सड़कछाप आदमी।@ उत्तराखंड में अवैध धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, कैबिनेट ने धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2025 को दी मंजूरी।@ विधायक पूजा पाल को अखिलेश यादव ने सपा से किया निष्कासित, CM योगी की तारीफ की थी। @ PDA का मतलब परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी, सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा अटैक।@ सपा ने पप्पू सिंह चौहान को पार्टी से निकाला, फतेहपुर मकबरा तोड़फोड़ केस में हुई थी FIR @ बिहार में 5 नए औद्योगिक क्षेत्रों का होगा गठन, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडों पर लगी मुहर।@ बिहार में एक और BJP नेता के पास 2 वोटर ID कार्ड, तेजस्वी के नए खुलासे से हड़कंप।@ संस्कार टीवी को सर्वश्रेष्ठ धार्मिक चैनल का मिला अवॉर्ड, सांसद अनुराग ठाकुर ने किया सम्मानित।@ लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई में उतरी MP सरकार, मंत्री ने महिलाओं को दिलाया संकल्प।@ मध्य प्रदेश-मुस्लिम लड़की ने अपनाया सनातन धर्म, साजिया खान से बनी शारदा, प्रेमी मयूर से रचाई शादी।

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

"श्री झूलेलाल चालीहा में उमड़ा जन सैलाब सिंधु झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी नागपुर" "समाधा आश्रम द्वारा शादी योग्य वर वधु परिचय बुक विमोचन" "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, साधना सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा मनाया गया""World Environment Day काली सच्चाई सड़क चौड़ीकरण कटते हरेभरे पेड़" "शिक्षिकाओं से वसूली व बदसलूकी दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय" "रामेश्वरम पंबन पुल का मनोहारी दृश्य,PM Narendra Modi द्वारा लोकार्पण" "धोखाधड़ी करते NGO, कैंसर के नाम पर कोऑपरेटिव सोसायटी का कारनामा"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -