- Back to Home »
- Discussion »
- उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे...? कंगना रनौत ने दी शिवसेना सांसद संजय राउत को चुनौती....
Posted by : achhiduniya
04 September 2020
बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत ने बीते दिनों ट्वीट किया था कि वह बॉलिवुड के ड्रग लिंक के बारे में जानती हैं। उन्होंन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के लिए ट्वीट किया था कि वह मदद कर सकती हैं, बशर्ते उन्हें सुरक्षा दी जाए। इस पर बीजेपी लीडर राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार को ट्वीट करके सवाल उठाया था। कंगना ने इसके जवाब में लिखा कि वह सेंटर या हिमाचल प्रदेश से सुरक्षा चाहती हैं। मुंबई पुलिस से उन्होंने डर बताया था। इस पर संजय राउत का बयान था कि इतना ही डर है तो मुंबई न आएं। कंगना ने पलटवार किया कि वह मुंबई अब पीओके जैसा फील हो रहा है। संजय राउत ने किया था ट्वीट संजय राउत ने ट्वीट कर कहा था, मुंबई मराठी मानुष के
बाप की ही है, जिन्हें यह मंजूर नहीं वह अपना बाप दिखाएं। शिवसेना महाराष्ट्र के दुश्मनों का श्राद्ध किए बगैर नहीं रहेगी, प्रॉमिस जय हिंद जय महाराष्ट्र'। कंगना रनौत ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है। और मैं डंके की चोट पे कहती हूं, हां मैं मराठा हूं, उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे? महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कंगना के ऊपर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि जिस प्रकार से कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस के ऊपर अविश्वास जताया है और उसकी बदनामी की है। उसके अनुसार कंगना को अब मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है।