- Back to Home »
- Judiciaries »
- Y श्रेणी सुरक्षा घेरे में रहेंगी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया फैसला...
Posted by : achhiduniya
07 September 2020
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को मुंबई में
वापस न आने की मिली तमाम धमकियों के बाद उनके पिता ने हिमाचल प्रदेश सरकार से
पुलिस सुरक्षा मांगी थी। वह 9 सितम्बर को मुंबई जानेवाली हैं। दिवंगत बॉलीवुड
सुशांत सिंह राजपूत के मामले में कंगना रनौत ने शुरू से खुलकर अपनी बात सामने रखती
आई हैं। इस बीच उन्होंने बॉलीवुड माफिया, नेपोटिज्म और अब ड्रग्स के मुद्दे पर भी बात करते हुए
कुछ राजनैतिक पार्टियों से भी झगड़ा मोल ले लिया। बीते दिनों शिवसेना नेता संजय
राउत और कंगना रनौत के
बीच लगातार जुबानी जंग देखने को मिली है। जिसके बाद संजय
राउत ने कंगना को मुंबई न आने की नसीहत दी थी, लेकिन
कंगना ने इस मुंबई आने का चैंलेंज किया था। कंगना ने संजय राउत को चैलेंज देते हुए
एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने मुंबई आने का चैलेंज भी दिया था। शेयर किए
गए वीडियो में कंगना रनौत ने कहा कि, संजय
राउत जी, आप महाराष्ट्र नहीं हैं। मैंने महाराष्ट्र की नहीं आपकी निंदा
की है। मेरा जबड़ा तोड़ने व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मैं 9