- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- देश में 25 करोड़ लोगों तक जुलाई 2021 तक वैक्सीन पहुँचने का लक्ष्य...संडे संवाद में बोले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह
देश में 25 करोड़ लोगों तक जुलाई 2021 तक वैक्सीन पहुँचने का लक्ष्य...संडे संवाद में बोले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह
Posted by : achhiduniya
04 October 2020
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि सरकार, जुलाई 2021 तक देश में 25 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुहैया कराएगी। इसके लिए हमारा फोकस है कि हम तब तक वैक्सीन की 40 से 50 करोड़ डोज हासिल कर सकें। इसकी प्लानिंग पर काम चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने ये बात संडे संवाद कार्यक्रम के दौरान कही। डॉ.हर्षवर्धन ने कहा,वैक्सीन तैयार होने के बाद, वैक्सीनेशन का काम
होगा। हेल्थ मिनिस्ट्री इसके लिए एक फॉर्म तैयार कर रही है। इसमें सभी स्टेट ऐसे लोगों की डिटेल्स देंगे, जिन्हें वैक्सीन की पहले जरूरत है। खासतौर पर कोविड-19 के मैनेजमेंट में लगे हेल्थ वर्कर्स, पुलिस स्टाफ आदि शामिल हैं। अक्टूबर तक इसकी प्लानिंग पर काम हो जाएगा। वैक्सीन के स्टोरेज के लिए स्टेट से कोल्ड चेन के अलावा वैक्सीन स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है।