- Back to Home »
- Politics »
- यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष रामदास अठावले की RPI {रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया} में शामिल....
यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष रामदास अठावले की RPI {रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया} में शामिल....
Posted by : achhiduniya
26 October 2020
बीते दिनो बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक-अभिनेता अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।
इतना ही नहीं मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में पायल घोष ने शिकायत भी दर्ज कराई
थी,लेकिन अनुराग कश्यप ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया था। पायल
घोष अब राजनीति में एंट्री कर रही हैं और वो रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल
हो रही हैं। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले खुद
पायल को पार्टी में शामिल करा रहे हैं। पायल घोष के साथ उनके वकील भी पार्टी में
शामिल होंगे। चर्चा है कि पायल घोष को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं उनके वकील
को एडवोकेट विंग में पद दिया जा सकता है।