- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- इस कानून की धाराओं के तहत हुई अब 43 चीनी ऐप्स पर बैन की कार्रवाई...
Posted by : achhiduniya
24 November 2020
बीते कुछ महीने पहले केंद्र की मोदी सरकार ने लद्दाख
सीमा पर चीन से टकराव के हालात पैदा होने के बाद 150 से ज्यादा ऐप्स रोक लगा दी
थी। जिनमे TikTok Apps,Likee Shareit,Helo और UC Browser जैसे
ऐप्स शामिल थे। अब केंद्र सरकार ने चीन के 43 मोबाइल ऐप्स पर रोक लगा दी है।
सरकार ने इन ऐप्स के खिलाफ कई शिकायतें मिलने के बाद ये फैसला लिया है। शिकायतों
के मुताबिक ये ऐप्स भारत की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकते
हैं। ऐसे में सरकार ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए इन पर पाबंदी लगा दी है। सरकार का
कहना है कि देश के करोड़ों मोबाइल और इंटरनेट यूजर्स के हितों की रक्षा, इंडियन साइबरस्पेस की सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया
गया है। ये है मोबाइल ऐप्स:- AliSuppliers Mobile App,
Alibaba Workbench,AliExpress- Smarter Shopping,Better Living,Alipay Cashier,Lalamove India-Delivery App,Drive
with Lalamove India,Snack Video,CamCard - Business Card Reader,CamCard- BCR
(Western),Soul- Follow the soul to find you,Chinese Social - Free Online Dating
Video App & Chat,Date in Asia - Dating & Chat For Asian Singles,WeDate-Dating
App,Free dating app-Singol, start your date!,Adore App,TrulyChinese – Chinese,Dating
App,TrulyAsian - Asian Dating App,ChinaLove: dating app for Chinese singles,DateMyAge:
Chat, Meet, Date Mature Singles Online,AsianDate: find Asian singles,FlirtWish:
chat with singles,Guys Only Dating: Gay Chat,Tubit: Live Streams,WeWorkChina,First
Love Live- super hot live beauties live online,Rela-Lesbian Social Network,Cashier
Wallet,MangoTV,MGTV-HunanTV official TV APP,WeTV - TV version,WeTV - Cdrama,
Kdrama&More WeTV Lite,Lucky Live-Live Video Streaming App,Taobao
Live,DingTalk,Identity V,Isoland 2: Ashes of Time,BoxStar
(Early Access),Heroes Evolved,Happy Fish,Jellipop Match-Decorate your dream
island ,Munchkin Match: magic home building Conquista Online II केंद्र सरकार ने इंफॉर्मेशन
टेक्नोलॉजी एक्ट (IT Act) की धारा-69A और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (प्रोसीजर एंड सेफगार्ड्स फॉर ब्लॉकिंग ऑफ एक्सेस
ऑफ इंफॉर्मेशन बाई पब्लिक) रूल्स, 2009 के संबंधित
प्रावधानों के तहत 43 ऐप्स पर रोक लगाई है। ये धाराएं केंद्र सरकार को विदेशी ऐप्स
पर प्रतिबंध लगाने की शक्तियां मुहैया कराती है। ये ऐप्स भारत की रक्षा, सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता के लिए हानिकारक माने
जा रहे थे। बैन के बाद अब इन ऐप्स का मोबाइल और नॉन-मोबाइल बेस्ड इंटरनेट डिवाइसेज
में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इससे पहले केंद्र ने 29 जून 2020 को चीन के
59 और 2 सितंबर 2020 को 118 मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था।




.jpg)

.jpg)
.jpg)