- Back to Home »
- Agriculture / Nature , Discussion »
- विफल वार्ता पर बिफरे किसान...बुराड़ी मैदान को बताया खुली जेल..
Posted by : achhiduniya
29 November 2020
किसानों ने कहा कि सरकार ने हमारे आंदोलन का
अनादर किया। हम लोगों ने बुराड़ी मैदान में आंदोलन करने का सरकार का प्रस्ताव
खारिज कर दिया है। किसानों ने कहा कि बुराड़ी मैदान नहीं ओपन जेल है। किसानों ने
कहा कि हम पूरी व्यवस्था के साथ यहां आए हैं। हमारे पास चार महीने का पर्याप्त
राशन पानी है। उन्होंने कहा कि हम बुराड़ी मैदान में आंदोलन नहीं करेंगे हमको
रामलीला मैदान या फिर जंतर मंतर पर आंदोलन करने की जगह सरकार को देनी चाहिए।
गौरतलब है कि शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह ने किसानों से अपील की थी कि वो दिल्ली
के बुराड़ी इलाके में ही अपना आंदोलन करें और सरकार आपसे बातचीत के लिए तैयार है।
जिसे किसान नेताओं से खारिज कर दिया है। किसानों के कॉन्फ्रेंस करने के बाद कृषि
मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी प्रतिक्रिया दी है। तोमर ने कहा है कि भारत सरकार
किसानों से तीन दौर की वार्ता कर चुकी है,चौथी
बार तीन दिसंबर को मिलने का प्रस्ताव दिया था। सरकार हर स्तर पर खुले मन से बातचीत
करने को तैयार है पर किसान यूनियन को बातचीत का माहौल बनाना चाहिए। उन्हें आंदोलन
का रास्ता छोड़ चर्चा का रास्ता अपनाना चाहिए। किसान नेताओं ने कहा था कि
गृहमंत्री अमित शाह को बातचीत के साथ शर्त नहीं रखनी चाहिए थी। हम बिना शर्त सरकार
से बात रखना चाहते हैं। इसके बाद गृहसचिव अजय भल्ला ने मोर्चा संभाला है और
किसानों से बातचीत का ऑफर दिया है। गौरतलब है की नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन



