Posted by : achhiduniya 30 November 2020

बीते दिनो शिवसेना ने विधान परिषद में मनोनयन के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास महाविकास अघाड़ी सरकार की तरफ से 12 नामों की सूची भेजी जिसमें फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का नाम भी शामिल है। इसके बाद से ही उर्मिला के शिवसेना में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। आखिर शिवसेना क्‍यों उर्मिला मातोंडकर को लेकर आशावान है। अभिनेत्री 

उर्मिला मातोंडकर ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर से लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बाद में मुंबई कांग्रेस के कामकाज के तरीके को लेकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। पहले चर्चा थी कि उर्मिला सोमवार को शिवसेना जॉइन करेंगी,लेकिन संजय राउत ने ट्वीट करके साफ किया कि वह मंगलवार को पार्टी में शामिल होंगी। चर्चा थी कि खुद कांग्रेस भी उर्मिला को विधान परिषद के लिए नामित कर सकती है लेकिन मुंबई के कांग्रेस नेताओं से मतभेद के चलते खुद उर्मिला इसके लिए इच्‍छुक नहीं थीं। जब सीएम उद्धव ठाकरे ने उनसे इस बाबत बात की तो वह तैयार हो 


गईं। शिवसेना के इस प्रस्‍ताव पर कांग्रेस ने भी कोई ऐतराज नहीं किया। इस कदम के बचाव में शिवसेना ने कहा कि उर्मिला कांग्रेस से इस्‍तीफा दे चुकी हैं। स्‍वयं कांग्रेस प्रवक्‍ता सचिन सावंत ने भी कहा, उर्मिला पिछले साल पार्टी छोड़ चुकी हैं। शिवसेना उर्मिला मातोंडकर के रूप में हिंदी और अंग्रेजी वोटरों के बीच ऐसी सशक्‍त महिला की छवि देखती है जो एक अच्‍छी वक्‍ता होने के साथ राष्‍ट्रीय स्‍तर पर पार्टी की बात रखने में सहज हो। सोने पर सुहागा यह कि उर्मिला मराठी वोटरों के भी उतने 


ही करीब हैं। भविष्‍य में उर्मिला को पार्टी प्रवक्‍ता भी बनाया जा सकता है। उर्मिला के पति मोहसिन अख्‍तर मीर कश्‍मीरी मुसलमान हैं। इस तरह उर्मिला के रूप में शिवसेना को मुसलमान वोटरों तक पहुंचने की भी राह दिखाई दे रही है। इसी वजह से पिछले कुछ समय से शिवसेना ने कई बार बीजेपी के कट्टर हिंदुत्‍व से खुद को अलग करने की कोशिश की है।

 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथ, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर।@ दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक'- RAF की IG सीमा धुंडिया जंतर-मंतर पर हुए एक्शन से नाराज।@ छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हम भूले नहीं, मैं हर समर्थन के लिए तैयार-राहुल गांधी।@ डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, अभी दो मांगें बाकी हैं-राहुल गांधी।@ मैं CJP और युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं, ये लोकतंत्र की जीत है,आंदोलन खत्म होने पर बोले सोनम वांगचुक।@ भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी।@ दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर।@ जलमग्न हुआ सूरत-पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें।@ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेनाएं हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -