- Back to Home »
- Politics »
- वैश्य समुदाय के तारकिशोर प्रसाद,अति पिछड़े समुदाय की रेणु देवी को डिप्टी सीएम बनाने पर बीजेपी एक तीर से दो निशाने साधने की तैयारी में...
वैश्य समुदाय के तारकिशोर प्रसाद,अति पिछड़े समुदाय की रेणु देवी को डिप्टी सीएम बनाने पर बीजेपी एक तीर से दो निशाने साधने की तैयारी में...
Posted by : achhiduniya
16 November 2020
पिछले कई सालों से बीजेपी बिहार में अपने बलबूते
सरकार बनाने की कोशिश कर रही है,लेकिन जातिवाद में बंटे बिहार
में वह अब तक इस ख्वाब पूरा करने में सफल नहीं हो पाई है। सूत्रो का कहना है कि
तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को डिप्टी सीएम बनाकर बीजेपी अब राज्य में अपना
जनाधार का विस्तार करने जा रही है। तारकिशोर प्रसाद बिहार के सीमांचल इलाके कटिहार
सीट से चौथी बार विधायक चुने गए हैं. वे वैश्य समुदाय से आते हैं। उन्होंने अपना
राजनीतिक जीवन अखिल विद्यार्थी परिषद से शुरू किया और संघ से भी जुड़े रहे हैं। वे
पार्टी के तेज तर्रार नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने इस बार के चुनाव में RJD के डॉ राम प्रकाश महतो को 12 हजार वोटों से हराकर लगातार चौथी
बार चुनाव में जीत दर्ज की है। अति पिछड़े नोनिया समुदाय से संबंध रखती हैं। रेणु
देवी बिहार के अतिपिछड़ा समुदाय की नोनिया जाति से संबंध रखती है। उन्होंने भी
आरएसएस से जुड़े संगठन दुर्गा वाहिनी से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। वे
पार्टी की ओर से बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से
लेकर बिहार सरकार में मंत्री तक रह चुकी है। वे इस बार के चुनाव में बेतिया सीट से
जीत दर्ज कर विधानसभा में पहुंचीं हैं। पार्टी ने उन्हें इस बार विधायक दल का
उपनेता चुना है। उनका भी तारकिशोर प्रसाद के साथ राज्य का डिप्टी सीएम बनना तय
माना जा रहा है।


