- Back to Home »
- Politics »
- बिहार की कठपुतली सरकार कब तक चलेगी कहना मुश्किल....कांग्रेस
Posted by : achhiduniya
19 November 2020
बिहार नितीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही विरोधी दलों के निशाने पर हैं। तेजस्वी यादव और चिराग पासवान के बाद कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने बिहार की नई सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नई सरकार में नीतीश कुमार की कुछ नहीं चल रही है और सभी काम बीजेपी कर रही है। साथ ही कहा कि नई सरकार में उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट के मंत्री नीतीश
कुमार की मर्ज़ी के नहीं हैं। तारिक अनवर ने नीतीश सरकार के भविष्य पर उठाए सवाल हुए कहा कि यह कठपुतली सरकार है और यह कब तक चलेगी कहना मुश्किल है। नीतीश समेत कुल 15 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस बार मंत्रिमंडल में मंत्री पद के रूप में शपथ लेने वाले प्रमुख चेहरों में कटिहार से चौथी बार विधायक बने तारकिशोर प्रसाद, बेतिया से चौथी बार चुनाव जीतीं रेणु देवी, सरायरंजन से जीतकर आए विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, तारापुर सीट से दूसरी बार लगातार जीतकर आए मेवालाल चौधरी, फुलपरास से पहली बार जीतकर आई जेडीयू की विधायक शीला कुमारी, विकासशील इनसान पार्टी (वीआईपी) के मुकेश सहनी, पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे बीजेपी के मंगल पांडेय, आरा से चौथी बार विधायक चुने गए अमरेंद्र प्रताप सिंह और राजनगर से चुनाव जीतकर आए रामप्रीत पासवान हैं। इस बार भाजपा से सात, जेडीयू से पांच, हम और वीआईपी से एक-एक मंत्री बना है।

