- Back to Home »
- Politics »
- फिर सीएम बनने की हुंकार भरी पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फण्डवीस ने....
Posted by : achhiduniya
24 November 2020
केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल का दावा और उस पर पूर्व मुख्यमंत्री
देवेन्द्र फण्डवीस की प्रतिक्रिया ने ऐसे संकेत दे दिए हैं जो महाराष्ट्र में
तख्तापलट की तरफ इशारा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने दावा
किया है कि राज्य में भाजपा की सरकार जल्द बनने जा रही है। उन्होंने ने
कार्यकर्ताओं से कहा कि यह मत समझो कि राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी, आपको साफ-साफ बता रहा हूं आने वाले दो-तीन महीने में महाराष्ट्र
में हमारी सरकार बनने जा रही है और आप लोग इसे याद रखिएगा। पाटिल के बयान पर पूर्व
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया देते हुए कहा, इस बार शपथ ग्रहण समारोह सही समय पर होगा, सुबह के वक्त नहीं होगा। मीडिया ने देवेन्द्र फण्डवीस से जब
महाराष्ट्र में बीजेपी की सत्ता वापसी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, कि जब राज्य में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की सरकार गिर जाएगी, उसके बाद सही समय पर शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस बार सुबह के
वक्त शपथ नहीं ली जाएगी, लेकिन ऐसे वाकयों को याद नहीं
किया जाना चाहिए।

