- Back to Home »
- National News »
- सर्जरी को लेकर आपस में भिड़ेंगे आयुर्वेद {CCIM} व ऐलोपैथी {IMA} के डॉक्टर...जाने क्या है पूरा मामला...?
सर्जरी को लेकर आपस में भिड़ेंगे आयुर्वेद {CCIM} व ऐलोपैथी {IMA} के डॉक्टर...जाने क्या है पूरा मामला...?
Posted by : achhiduniya
22 November 2020
इंडियन मेडिकल असोसिएशन {IMA} ने भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद {CCIM} के इस फैसले को एकतरफा और उद्दंडतापूर्ण बताया है। उसने
आयुर्वेदिक डॉक्टरों को सर्जरी के अयोग्य बताते हुए CCIM की कड़ी आलोचना की है। संस्था की तरफ से जारी बयान में कहा गया
है, IMA ने लक्ष्मण रेखा खींच रखी है जिसे लांघने पर घातक परिणाम सामने
आएंगे। उसने आगे कहा, IMA, काउंसिल को सलाह देता है कि वो प्राचीन ज्ञान के आधार पर सर्जरी का अपना तरीका इजाद करे और
उसमें आधुनिक चिकित्सा शास्त्र पर आधारित प्रक्रिया से बिल्कुल दूर रहे। गौरतलब है की भारतीय
चिकित्सा केंद्रीय परिषद (Central Council Of Indian Medicine) ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि आयुर्वेद के डॉक्टर भी कुल 58 तरह की सर्जरी करेंगे। उन्हें जनरल सर्जरी (सामान्य चीर-फाड़), ईएनटी (नाक, कान, गला), ऑप्थेलमॉलजी (आंख), ऑर्थो (हड्डी) और डेंटल (दांत) से संबंधी बीमारियों के इलाज के





