Posted by : achhiduniya 21 November 2020

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार लव जिहाद कानून को लागू करने की तैयारी में है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने भी कहा था कि इसको लेकर विधानसभा सत्र में विधेयक लाने की तैयारी की जा रही है। वहीं अब बिहार में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून लागू करने का केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समर्थन किया। उन्होंने दावा किया कि यह विषय देश के राज्यों में परेशानी का सबब बन गया है। 

गिरिराज ने नीतीश कुमार सरकार से अनुरोध किया कि वह यह समझे कि लव जिहाद और जनसंख्या नियंत्रण जैसे मुद्दों का सांप्रदायिकता से कोई सरोकार नहीं है बल्कि ये तो सामाजिक समरसता के विषय हैं। लव जिहाद के खिलाफ कानून को लेकर बीजेपी पर आक्रमक रुख अपनाते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते कहा कि पहले ये पूछना चाहिए कि जिन बीजेपी नेताओं ने दूसरे धर्म में शादी की है,उन पर लव जिहाद कानून लागू होगा या नहीं? भूपेश बघेल ने कहा,दुर्भाग्य है कि जो सार्वजनिक उपक्रम जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा 

गांधी ने शुरू किए थे वो सब निजी हाथों में जा रहे हैं। इसका नुकसान देश को हो रहा है। केंद्र सरकार सिर्फ हिंदू मुसलमान और ट्रिपल तलाक में लगे हैं और अब लव जिहाद आ गया। लव जिहाद आ गया तो जाति से बाहर शादी करने वालों पर कानून बनाने की बात हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा,बीजेपी के उन नेताओं पर लव जिहाद लागू होता है कि नहीं जिन्होंने दूसरे धर्म में शादी की है। मुरली मनोहर जोशी हैं, सुब्रमण्यम स्वामी हैं, आडवाणी जी हैं। इन लोगों पर लव जिहाद कानून लागू होता है या नहीं…? 


पहले तो यही पूछना चाहिए। ये सिर्फ बांटने का काम रहे हैं। लोगों को कैसे जोड़ना है, कैसे बढ़ाना, इस पर काम नहीं हो रहा है। इससे पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इसको लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने ये शब्द सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए गढ़ा है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथ, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर।@ दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक'- RAF की IG सीमा धुंडिया जंतर-मंतर पर हुए एक्शन से नाराज।@ छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हम भूले नहीं, मैं हर समर्थन के लिए तैयार-राहुल गांधी।@ डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, अभी दो मांगें बाकी हैं-राहुल गांधी।@ मैं CJP और युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं, ये लोकतंत्र की जीत है,आंदोलन खत्म होने पर बोले सोनम वांगचुक।@ भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी।@ दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर।@ जलमग्न हुआ सूरत-पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें।@ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेनाएं हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -