Posted by : achhiduniya 25 November 2020

 LNJP  अस्पताल में कोरोना मरीजों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के खिलाफ दिल्ली भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल के नेतृत्व में भाजपा के सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे की मांग की। इस प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रूखड़ सहित प्रदेश और जिले के अनेक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि केजरीवाल सरकार 

मरीजों का जीवन बचाने में पूरी तरह विफल रही है। पहले भी जब केजरीवाल सरकार से दिल्ली की हालत नहीं सभली तो केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हस्तक्षेप करना पड़ा और अब एक बार फिर से गृहमंत्री को दिल्ली वासियों को बेहतर उपचार मिले इसके लिए आना पड़ा है। कुलजीत सिंह चहल का आरोप है कि केजरीवाल सरकार के अंतर्गत आने वाले नामी अस्पताल LNJP में कोरोना मरीजों को नंगा रख कर और हाथ-पैर बांध कर इलाज किया जा रहा है। मरीजों के साथ 

ये कैसा अमानवीय और मर्यादित व्यवहार कर रही है केजरीवाल सरकार? दिल्ली सरकार ने कोरोना महामारी और प्रदूषण के बीच आम नागरिकों को मरने के लिए छोड़कर संवेदन हीनता के सारी सीमाएं तोड़ दी है। इन स्तिथिओं के लिए जिम्मेदार सत्येंद्र जैन को स्वास्थ्य मंत्री के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि LNJP अस्पताल की यह घटना केजरीवाल सरकार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष प्रमाण है।   यह बेहद शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल सिर्फ अपने प्रचार में व्यस्त हैं, उन्हें जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। 


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली के लोगों को यह कहकर धोखा दे रहे हैं कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी के लिए अस्पतालों में पर्याप्त बेड उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत यह है कि दिल्ली में उपलब्ध सुविधाओं की कमी के कारण ही लोग सरकारी अस्पतालों में जाना नहीं चाहते और जो मजबूर है उनके साथ अमानवीय तरीके से व्यवहार किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथ, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर।@ दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक'- RAF की IG सीमा धुंडिया जंतर-मंतर पर हुए एक्शन से नाराज।@ छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हम भूले नहीं, मैं हर समर्थन के लिए तैयार-राहुल गांधी।@ डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, अभी दो मांगें बाकी हैं-राहुल गांधी।@ मैं CJP और युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं, ये लोकतंत्र की जीत है,आंदोलन खत्म होने पर बोले सोनम वांगचुक।@ भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी।@ दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर।@ जलमग्न हुआ सूरत-पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें।@ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेनाएं हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -