- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- 2021 की दूसरे छमाही में 5G नेटवर्क पूरे देश में शुरू करने की तैयारी में रियालांस ग्रुप
Posted by : achhiduniya
08 December 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा
कि मोबाइल तकनीक के इस्तेमाल से विभिन्न कार्यों में पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है।
प्रधानमंत्री ने दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े देश विदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों
को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में आज एक अरब से अधिक मोबाइल फोन इस्तेमाल करने
वाले लोग हैं और भारत इस क्षेत्र में दुनिया का बड़ा केन्द्र बनता जा रहा है। रियालांस
ग्रुप चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए संकेत दिया है
कि 2021 के दूसरे छमाही में कंपनी 5G नेटवर्क पूरे देश में शुरू कर सकती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा कि आज दुनिया
में भारत सबसे बेहतर तरीके से डिजिटल से जुड़ा देश है। उन्होंने कहा कि देश
में आज भी 30 करोड़ ग्राहक 2जी में फंसे है और उन्हें स्मार्टफोन में लाने के लिए नीतिगत
हस्तक्षेप की जरूरत है। स्मार्टफोन के जरिये ये ग्राहक भी डिजिटल लेनदेन में सक्षम
हो सकेंगे। 5जी नेटवर्क इस समय दुनिया में सबसे फास्ट
इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क के लिए क्रांतिकारी टेक्नोलॉजी है।
कुल मिलाकर 5जी नेटवर्क सेवा भारत में लागू होने के बाद आपके
मोबाइल और कंप्यूटर में इंटरनेट स्पीड सौ गुना तक बढ़ जाएगी। इस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए आपके पास 5जी स्मार्टफोन होना जरूरी है।


