- Back to Home »
- Job / Education »
- महाराष्ट्र में 5 से 8वी तक के स्कूल पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट से मंजूरी के बाद खुलेंगे....स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़
महाराष्ट्र में 5 से 8वी तक के स्कूल पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट से मंजूरी के बाद खुलेंगे....स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़
Posted by : achhiduniya
09 December 2020
महाराष्ट्र सरकार ने कुछ चुनिंदा इलाकों में 23 नवंबर से स्कूल खोलने का फैसला लिया था। वहीं कोरोना संक्रमण के मामलों को बढ़ता देख महाराष्ट्र के नासिक, पुणे और मुंबई शहरों में अभी स्कूल नहीं खोले गए थे। पुणे ग्रामीण और औैरंगाबाद ग्रामीण इलाकों में भी स्कूल खोल दिए गए थे। महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी के बाद ही पांचवीं से आठवीं तक के स्कूल को खोलने की
अनुमति दी है। यह जानकारी आज स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले महीने जिला क्लेक्टर और लोकल अथॉरिटी को स्कूल खोलने का फैसला लेने के लिए अधिकार दिए हैं। राज्य में कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से स्कूल बंद हैं। 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को कई जगह खोला जा चुका है। स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट स्कूल खोलने को लेकर पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट से बात करेगा। एक बार मंजूरी मिलने के बाद क्लासेज शुरू की जाएंगी। आपको बता दें कि 9वीं से 12वीं तक के तीन लाख स्टूडेंट्स 25 जिलों में 23 नवंबर से क्लासेज ले रहे हैं।
