- Back to Home »
- Discussion »
- लड़ाई आर पार की है हम पीछे हटने वाले नहीं,तीनों कानून को रद्द करने की मांग पर अड़े किसान 8 को देश बंद का किया ऐलान....
लड़ाई आर पार की है हम पीछे हटने वाले नहीं,तीनों कानून को रद्द करने की मांग पर अड़े किसान 8 को देश बंद का किया ऐलान....
Posted by : achhiduniya
04 December 2020
केंद्र सरकार के साथ हुई बातचीत को लेकर शुक्रवार
को एक बार फिर किसान संगठनों ने आपस में चर्चा के बाद संयुक्त किसान मोर्च की
प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों ने बताया कि हमने मीटिंग में तय किया है कि तीनों
कानून को रद्द करे बिना नहीं मानेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार कुछ संशोधन करने को
तैयार है,लेकिन हमने सरकार से साफ कहा है कि सरकार तीनों कानून वापस ले। सिंघु
बॉर्डर पर हुई बैठक बाद किसान नेता हरिंदर पाल लखोवाल ने कहा, हमने कल सरकार से कल बात की है। हमने साफ़ कहा है कि तीनों
कानून वापस ले। उन्होंने कहा है कि सरकार बिजली कानून और पराली जलाने को लेकर जुर्माना पर
मानती दिख रही है,लेकिन हम सभी किसानों को बोलते हैं कि वो यहां
आएं,लड़ाई आर पार की है हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। किसानों ने 8 दिसंबर (मंगलवार) को पूरे भारत में बंद का आह्वान किया है। इसके
अलावा आज किसान नेताओं ने कहा कि हम 8 दिसंबर
को पूरे देश के टोल प्लाजा फ्री करेंगे और जो दिल्ली के बचे कुचे रास्ते हैं
उन्हें भी बंद करेंगे। किसानों ने कहा है कि वो कल 5 दिसंबर
को पीएम मोदी के पुलते जलाएंगे। किसान नेता अक्षय कंवर ने बताया,आज की बैठक में तीन
निर्णय हुए। पहला ये
कि कल जब सरकार से बात होगी तो साफ कर दिया जाएगा कि तीनों कानूनों को वापस लिए
जाने के अलावा कोई बातचीत नहीं होगी। दूसरा ये कि कल शनिवार को देशभर में किसान संगठन
पीएम मोदी के पुतले फूकेंगे और तीसरा ये कि 8 दिसंबर
को भारत बंद किया जाएगा। टोल प्लाजा को रोका जाएगा।


