- Back to Home »
- Discussion »
- BJP के खिलाफ बोले तो होगी ED, CBI की जांच...गृह मंत्री अनिल देशमुख
Posted by : achhiduniya
28 December 2020
प्रवर्तन निदेशालय {ED} ने पीएमसी बैंक धन शोधन मामले में शिवसेना के सांसद संजय राउत
की पत्नी को 29 दिसंबर को तलब किया है। राकांपा के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक मकसद से प्रवर्तन निदेशालय{ED}का
इस्तेमाल पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, भाजपा
के नेताओं या उनकी नीतियों के खिलाफ बोलने वालों को ईडी या सीबीआई का सामना करना
पड़ रहा है। जहां तक केंद्रीय जांच ब्यूरो{CBI}की बात
है। हमने
फैसला किया था कि एजेंसी को महाराष्ट्र में किसी भी तरह की जांच के पहले राज्य
सरकार से अनुमति लेनी होगी। देशमुख ने कहा, हालांकि, ED को जांच के आदेश देने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है, लेकिन राजनीतिक मकसद से इन अधिकारों का इस्तेमाल महाराष्ट्र
में पहले कभी नहीं हुआ था। वह संजय राउत की पत्नी को पूछताछ के लिए ईडी द्वारा तलब
किए जाने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। इस बीच राकांपा के वरिष्ठ
नेता प्रफुल्ल पटेल ने संवाददाताओं से कहा कि अब कई लोगों को ईडी के नोटिस मिल रहे
हैं। उन्होंने कहा,ऐसे नोटिस मिलने के पीछे राजनीतिक कारण हो सकते हैं
या कुछ और भी जो भी हो, तथ्य सामने आएंगे। मैं इस कार्रवाई का कुछ और मतलब नहीं निकालना
चाहता हूं। यह पूछे जाने पर कि क्या केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा
रहा है, इस पर पटेल ने कहा, हम लोग
इन चीजों को अन्यथा नहीं लेते हैं। ऐसी चीजें होती हैं, कार्रवाई होती है,हम
प्रक्रिया का पालन करते हैं।


