- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- कृषि कानून द्वारा किसी पर अन्याय नही होगा....केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आश्वासन..
Posted by : achhiduniya
15 December 2020
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने
किसानों से कहा है कि, सरकार किसी भी किसान के साथ
कोई अन्याय नहीं होने देगी, हमने किसानों को जो लिखित
प्रस्ताव दिया है,उसमें किसान सरकार के साथ आकर कानूनों पर बात
करें। बात करने से ही समस्या का हल निकलेगा। हमारी सरकार किसानों का कल्याण चाहती
है और यदि किसान कृषि कानून से संबंधित कोई सुझाव देंगे तो सरकार उसे मानने के लिए
तैयार है। किसान आंदोलन पिछले 19 दिन से लगातार जारी है। वहीं
दिल्ली-एनसीआर का पारा लगातार गिरता जा रहा है। जिसके साथ आंदोलन भी लगातार
विस्तार कर रहा है। प्रदर्शनकारी किसानों को मनाने के लिए बैकडोर चैनल से भी बात चल रही है। साथ ही सिंघु, टिकरी और गाजीपुर पर डटे किसान नए कानूनों को रद्द करने की
मांगों पर अड़े हुए है। लेकिन सरकार कानून में संशोधन चाहती है। नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों के
प्रदर्शन का आज 20वां दिन है, लेकिन
अब तक किसानों और सरकार के बीच 6 राउंड की वार्ता में कोई हल नहीं निकल पाया है।

