Posted by : achhiduniya 11 December 2020

प्रदर्शनकारी किसानों में देश के दो दिग्गज उद्योगपतियों- मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के प्रति काफी रोष देखा जा रहा है। इनका मानना है कि इन दोनों उद्योगपतियों की नजर किसानों की जमीनों पर है क्योंकि वो कृषि उद्योग में अपना धंधा तलाश रहे हैं। 9 दिसंबर को किसान नेताओं ने नए कृषि कानूनों में संशोधन करने के सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया तो इस मौके पर किसान नेता 

जंगवीर सिंह ने कहा,हम अडानी और अंबानी के स्वामित्व वाले प्रतिष्ठानों और सेवाओं का बहिष्कार करेंगे। आंदोलनकारी किसानों की पंचायत में जो तीन बड़े फैसले हुए उनमें रिलायंस जियो का मोबाइल सिम पोर्ट करवाना पहले नंबर पर शामिल है। ऐसे में किसान नेताओं को डर सता रहा है कि कहीं प्रदर्शनकारी आक्रोशित होकर रिलायंस के मॉलों, पेट्रोल पंपों या अन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान ना पहुंचाने लगें। हरियाणा के किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के 
प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने प्रदर्शनकारियों को तोड़फोड़ नहीं करने की हिदायतें देते हुए उनसे अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसानों के प्रतिनिधियों की कमिटी में लिए गए सिर्फ तीन फैसलों पर ही अमल करें। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर आंदोलन को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आंदोलन पर उतरे किसानों को सचेत करते हुए कहा कि कहीं जाट आंदोलन की तहर ही किसान आंदोलन का हश्र न हो जाए इसलिए 
प्रदर्शनकारी कहीं तोड़फोड़ न करें। उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से देशभर के किसानों से शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने की अपील की है। उन्होंने कहा, हमारी पंचायत में आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए तीन फैसले लिए गए हैं। ये फैसले हैं:-1. रिलायंस की सीम पोर्ट करवाना है। 2. देशभर में 12 दिसंबर को नौ बजे से लेकर शाम तक सारे टोल फ्री करवाना है और रोडजाम नहीं करना है। 3. देशभर में 14 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देना है। 
हमें शिकायतें मिली हैं कि कुछ लोग अपनी मर्जी से रिलायंस के टावर काटने, रिलायंस के मॉल बंद करने या वहां कुछ और करने के लिए अफवाहें फैला रहे हैं। प्रदर्शनकारियों से इन अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा,मेरी विनती है कि यह आंदोलन टूट न जाय और इसका हश्र जाट आंदोलन की तरह न हो, इसलिए ऐसा कोई कदम न उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा करवाना चाहती है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे उतना ही काम करें जितना कमिटी द्वारा कहा जाए। प्रदर्शनकारियों से सिर्फ कमेटी द्वारा दिए गए 
आदेशों और निदेर्शों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा,आंदोलन के दौरान जो भी तोड़फोड़ करेगा या आगजनी करेगा वह हमारा आदमी नहीं होगा, उसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथ, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर।@ दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक'- RAF की IG सीमा धुंडिया जंतर-मंतर पर हुए एक्शन से नाराज।@ छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हम भूले नहीं, मैं हर समर्थन के लिए तैयार-राहुल गांधी।@ डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, अभी दो मांगें बाकी हैं-राहुल गांधी।@ मैं CJP और युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं, ये लोकतंत्र की जीत है,आंदोलन खत्म होने पर बोले सोनम वांगचुक।@ भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी।@ दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर।@ जलमग्न हुआ सूरत-पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें।@ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेनाएं हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -