- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- आर्थिक तंगी और ब्लेक्मेलिंग के चलते 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लेखक ने की आत्महत्या..परिवार वालों का कहना कुछ और...
आर्थिक तंगी और ब्लेक्मेलिंग के चलते 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लेखक ने की आत्महत्या..परिवार वालों का कहना कुछ और...
Posted by : achhiduniya
04 December 2020
पुलिस के अनुसार प्रसिद्ध टेलेविजन शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अभिषेक मकवाना ने
सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी का उल्लेख किया था। जबकि, मृतक के
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि वह साइबर धोखाधड़ी और ब्लैकमेल का शिकार हुए थे। अभिषेक
मकवाना के परिवार का कहना है कि अभिषेक के निधन के बाद
उन्हें फ्रॉड लोगों के कॉल आ रहे हैं। परिवार ने कहा, वे लोग कॉल करके पैसे मांग
रहे हैं। उनका कहना है कि अभिषेक ने लोन लेते वक्त अपने परिवार को गारंटीकर्ता बनाया था। अभिषेक
के भाई जेनिस का कहना है कि उन्होंने कुछ ई-मेल पढ़े हैं जिसके बाद उन्हें एहसास
हुआ कि अभिषेक को किसी ने फाइनेंशियल जाल
में फंसाया था। जेनिस ने कहा, ई-मेल रिकॉर्ड को देखने के बाद
मुझे समझ आया कि पहले मेरे भाई ने एक ऐप के जरिए छोटा लोन लिया जो बहुत ज्यादा रेट
का इंट्रेस्ट ले रहा था। फिर मैंने उनके और भाई की ट्रांजेक्शन देखी। मैंने देखा
कि वह मेरे भाई को छोटा-छोटा अमाउंट देते रहते थे,जबकि भाई
ने और कोई लोन नहीं लिया था। लोन का इंट्रेस्ट रेट 30
प्रतिशत था। जेनिस ने आगे यह भी बताया कि जबसे उन्हें अभिषेक मकवाना के निधन की बात पता चली है तब से वो लोग उन्हें बार-बार कॉल कर
रहे हैं और गलत बातें बोल रहे हैं। एक नंबर बांग्लादेश का है, एक म्यानमार और बाकी भारत के अलग-अलग राज्यों के हैं। जेनिस ने
कहा, मुझे अलग-अलग नंबरों से कई फोन कॉल आए, जिसमें उन्होंने किसी के कर्ज का भुगतान करने की मांग की। एक
कॉल बांग्लादेश से एक कॉल म्यांमार में और अन्य कॉल भारत के विभिन्न राज्यों से
आते थे।


