- Back to Home »
- Politics »
- दिल्ली में कृषि कानून लागू करने के बाद राजनीति पर उतर आए केजरीवाल...भाजपा ने लिया सीएम अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ
दिल्ली में कृषि कानून लागू करने के बाद राजनीति पर उतर आए केजरीवाल...भाजपा ने लिया सीएम अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ
Posted by : achhiduniya
07 December 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली
में कृषि कानून 23 नवंबर को ही लागू कर दिया था। सीएम अरविंद केजरीवाल आज किसानों का समर्थन करने सिंघु
बार्डर पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु तेगबहादुर मेमोरियल में प्रदर्शनकारी किसानों
से मुलाक़ात की। भाजपा ने केजरीवाल की इस मुलाकात को लेकर निशाना साधा है। दिल्ली
भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा, दिल्ली
सरकार केवल राजनीति कर रही है। दिल्ली में आज तक किसानों को किसान का दर्जा नहीं
मिला। किसानों की भलाई का दिखावा करने वाले केजरीवाल ऐसे दो काम बताएं जो उन्होंने
दिल्ली के किसानों के हित में किए हों? मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सिंघु बॉर्डर पर किसानों से
मुलाकात की,जहां उन्होंने प्रदर्शनकारियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का
मुआयना लेते हुए कहा कि, वो किसानों की मांग के साथ
खड़े हैं, उनकी पार्टी किसानों के साथ शुरू से ही खड़ी है। भाजपा अध्यक्ष
आदेश गुप्ता ने दिल्ली प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा
कि, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से स्वास्थ्य की समस्याएं बढ़ रहीं
हैं। कोरोना काल में बढ़ता वायु प्रदूषण लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
दिल्ली की सरकार बेखबर है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए जो ठोस कदम
उठाए जाने चाहिए थे, वे नहीं उठाए गए।


