- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- लंबे समय से है सायनस-सांस की तकलीफ से परेशान अपनाए यह उपाए आसान...
Posted by : achhiduniya
27 December 2020
साइनस की परेशानी लंबे समय तक बनी रहे, तो यह चिंता का विषय हो सकता है, इसलिए
साइनस का इलाज तत्काल करवा लेना चाहिए। साइनस के शुरुआती लक्षणों में कुछ घरेलू
नुस्खे अपनाकर इस समस्या से निजात सकते है। साइनस की वजह से नाक से लगातार पानी बहने के साथ ही छींके
भी आ सकती हैं। इससे व्यक्ति में कमजोरी
महसूस होने लगती है, इसलिए इस समय किसी गर्म पेय
पदार्थों का सेवन करना चाहिए जैसे गर्म पानी, काढ़ा, चाय, कॉफी या सूप। इस समस्या के होने पर व्यक्ति को भरपूर नींद भी
लेनी चाहिए। इसके अलावा गर्म तासीर वाले पदार्थ लेने से भी राहत मिल सकती है। साइनस
की समस्या बैक्टीरिया और संक्रमण की वजह से होती है। इसमें व्यक्ति को सिर दर्द
होने के साथ ही नाक भी बंद हो जाती है। साइनस की समस्या में चेहरे पर सूजन आ जाती
है और नाक से लगातार पानी बहने लगता है। इसमें सांस लेने में परेशानी होने लगती है।
कई बार साइनस की वजह से मुंह का स्वाद बिगड़ने के साथ ही किसी चीज की गंध नहीं आती
है। साइनस में भाप लेते रहना चाहिए, इससे नाक
खुलने में मदद मिलती है। भाप लेने से सूजन की समस्या भी ठीक हो सकती है। इसके
अलावा पानी में नमक और थोड़ा सा बेकिंग पाउडर मिलाकर सूंघने से भी नाक खुल जाती है।
अदरक की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल साइनस में
काफी लाभदायक है। अदरक कफ को भी दूर करने में सहायक है। साइनस की समस्या होने पर
रोज दिनभर अदरक का रस और शहद बराबर मात्रा में मिलाकर चाटते रहें। इससे खांसी और
कफ ठीक हो सकता है। तुलसी में कई एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं, इसलिए तुलसी के सेवन से समस्याएं ठीक हो सकती हैं। साइनस में
तुलसी की 4-5 पत्तियां रोज खाने से आराम मिलता है। काढ़े में तुलसी डालकर
पीने से भी फायदा होता है। इस काढ़े में तुलसी, कालीमिर्च, अदरक, लौंग आदि मिलाकर पानी में
डालकर तब तक उबालें जब तक यह आधा न हो जाए। अब इसमें थोड़ा शहद मिलाकर पीएं। इससे
कफ दूर होगा,
साथ ही नाक से पानी बहना भी बंद होगा। लहसुन से
शरीर को गर्माहट मिलती है। इसके इस्तेमाल से कफ की समस्या ठीक होती है। नियमित रूप
से लहसुन की 2-3 कलियों को भूनकर चबाने से राहत मिल सकती है। साइनस होने पर कुछ
सावधानियां रखना बेहद आवश्यक होता है। इस दौरान गुनगुने पानी का ही सेवन करें
क्योंकि ठंडे पानी के इस्तेमाल से समस्या और बढ़ सकती है। साथ ही पर्याप्त नींद
लेने की भी कोशिश करें।



