- Back to Home »
- International News »
- वैक्सीनों के कारण बांझपन व मौत, उत्तर-पश्चिम सीरिया में उड़ रही अफवाह...
Posted by : achhiduniya
21 December 2020
एक सीरियाई विपक्षी एनजीओ की सहायता समन्वय इकाई में टीकाकरण कार्यक्रम के प्रमुख डॉ. मोहम्मद सलेम का कहना है कि जिन लोगों ने अपने बच्चों को मरते देखा है और अपने परिवारों को नष्ट होते देखा है उनके लिए एक ऐसे वायरस पर यकीन करना मुश्किल है जो आँखों से दिखाई नहीं देता। यह एनजीओ उत्तर-पश्चिम सीरिया में कोरोनावायरस स्थिति पर डेटा के कुछ विश्वसनीय स्रोतों में से एक है। समाज की उन मशहूर हस्तियों द्वारा बहुत से आधारहीन दावे पेश किये जा रहे हैं जिनकी बहुत लम्बी चौड़ी फैन फॉलोइंग है।
ऐसे तथ्य या आरोप इनके द्वारा साझे किये जा रहे हैं जो तथ्यहीन हैं या जो बिना किसी तरह के शोधप्रक्रिया से गुजर कर सामने आए हैं। ये सब निरर्थक बातें उस वायरस के बारे में की जा रही हैं जिसके कारण करोड़ों लोग अपनी जान गँवा चुके हैं। एक स्व-घोषित स्वतंत्र राजनीतिक शोधकर्ता जिनका अकाउंट ट्विटर पर वेरीफाइड है, ने अपने 98000 फॉलोवर्स को कहा कि अगर एक वायरस उन्हें नहीं मार पाया तो उसकी वैक्सीन उन्हें जरूर मार देगी। यह कहा जा रहा है कि इन वैक्सीनों के कारण बांझपन, डीएनए (DNA) में गड़बड़ी के साथ लोगों की बड़ी संख्या में मौत भी हो सकती है। इस तरह का दुष्प्रचार सुन्नी मुसलमान बहुल क्षेत्र उत्तर-पश्चिम सीरिया में भी चल रहा है जहाँ फेक न्यूज की बाढ़ आई हुई है। सीरिया के एक शहर इडलिब में व्हाट्सप्प पर एक मैसेज वायरल हो गया है जिसमें एक अमेरिकी खुफिया अधिकारी की लीक हुई ऑडियो रिकॉर्डिंग के हवाले से यह कहा गया है कि इस वायरस को पृथ्वी से जनसंख्या कम करने की योजना को लेकर है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि कोरोना वायरस से जनसंख्या नहीं घटी तो उसके


