- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- कांग्रेस की कमान एनसीपी प्रमुख शरद पवार के हाथ जाने अंदर की बात ...
Posted by : achhiduniya
11 December 2020
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी अपने खराब स्वास्थ्य के कारण UPA प्रमुख
के रूप में आगे कार्यकाल जारी रखने के लिए तैयार नहीं हैं। अब वह मुख्यधारा की
राजनीति में भी ज्यादा सक्रिय
नहीं हैं। इसलिए यूपीए प्रमुख की जिम्मेदारी किसी दूसरे नेता को दी जा सकती है। ऐसे में यह चर्चा जोरों पर है कि शरद पवार यूपीए के अध्यक्ष के
तौर पर सोनिया गांधी की जगह ले सकते हैं। कांग्रेस और एनसीपी ने शरद
पवार
के यूपीए का
नेतृत्व करने की रिपोर्टों को खारिज किया है। दोनों पार्टियों का कहना है कि कृषि कानूनों
के खिलाफ किसान आंदोलन के बीच ये सब बातें विपक्ष को
बांटने के लिए फैलाई जा रही हैं। इससे पहले चर्चा थी कि शरद पवार यूपीए के अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी की जगह ले सकते हैं। शरद पवार के यूपीए के अध्यक्ष बनने की बात
पर कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी तारिक अनवर ने कहा
कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। ये भ्रम फैलाने के लिए कहा जा रहा है जिससे
विपक्ष को बांटा जा सके। कांग्रेस और एनसीपी नेताओं के ये बयान तब आए हैं, जब हाल में आई कुछ रिपोर्टों में शरद पवार की पार्टी के कांग्रेस के साथ
मिल जाने की बात कही गई। इसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जाने लगीं कि शरद पवार यूपीए का नेतृत्व संभालेंगे।

