- Back to Home »
- Property / Investment »
- किसान आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन (उग्रहन) पर लगा विदेशो से फंड लेने का आरोप...जाने पूरा मामला..?
किसान आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन (उग्रहन) पर लगा विदेशो से फंड लेने का आरोप...जाने पूरा मामला..?
Posted by : achhiduniya
20 December 2020
दिल्ली की सीमा पर पिछले 25 दिनों से हजारों किसान चल रहे किसान आंदोलन के बीच उसमें सक्रिय और अहम भूमिका निभाने वाले पंजाब के एक
किसान संगठन पर कानूनी प्रक्रिया पूरी किए
बिना विदेश से फंड लेने का आरोप लगाया गया है। बैंक ने उस किसान संगठन को चेतावनी
दी है कि जल्द से जल्द जरूरी रजिस्ट्रेशन पूरा करे। जिस संगठन पर ये आरोप लगाया
गया है, उसका नाम भारतीय किसान यूनियन (उग्रहन) है। यूनियन के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने कहा है कि
उन्हें पंजाब के मोगा जिले के पंजाब एंड सिंध बैंक के अधिकारियों द्वारा बुलाया
गया था और फॉरेक्स विभाग के एक मेल के बारे में बताया गया। सिंह ने बताया कि उनके
संगठन को पिछले दो महीनों में 8 से 9 लाख रुपये मिले हैं, जिसके
बारे में बैंक अधिकारियों ने हमें तलब किया था। उन्होंने बताया कि यह पैसा आमतौर
पर विदेशों में रहने वाले पंजाबियों ने भेजे हैं जो नियमित रूप से सामाजिक कारणों
से दान करते रहे हैं। बीकेयू (उग्रहन) के प्रमुख जोगिंदर उग्रा ने कहा, हम किसी कमीशन एजेंट से तो पैसे नहीं ले रहे, फिर क्या दिक्कत है? सिंह
ने कहा कि जब बैंक उन्हें लिखित में नोटिस देगी तभी उनका संगठन इस पर कोई जवाब
देगा। बीकेयू (उग्रहन) के प्रमुख जोगिंदर उग्रा ने कहा,जो भी प्रवासी भारतीय हमें फंड भेज रहे हैं, वे पंजाब के हैं और विदेशों में रह रहे हैं। वे सिर्फ मदद कर
रहे हैं। इसमें किसी को क्या समस्या है? यह उनका
भी विरोध है। हम किसी आर्थिया या कमीशन एजेंट की तो मदद नहीं ले रहे हैं?


