- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- वालंटियर के तौर पर Covaxin का टीका लगवाने के 15 दिन बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल वीज...
वालंटियर के तौर पर Covaxin का टीका लगवाने के 15 दिन बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल वीज...
Posted by : achhiduniya
05 December 2020
हरियाणा में 2 लाख 39 हजार से ज्यादा लोग कोरोना
संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। हरियाणा सरकार की कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी
संभालने वाले अनिल विज ने अभी 15 दिन पहले ही
कोवैक्सीन परीक्षण में वालंटियर के तौर पर कोवैक्सीन का टीका लगवाया था। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना संक्रमित
पाए गए हैं। वह फिलहाल सिविल अस्पताल अंबाला कैंट में भर्ती हैं। उन्होंने ट्वीट
करके जानकारी दी है कि वो सिविल अस्पताल अंबाला कैंट में भर्ती हैं। अनिल विज ने
अपने संपर्क में आने वालों से एहतियात बरतने के साथ कोरोना की जांच कराने की अपील
की है। साफ है कि अभी खतरा टला नहीं है,इसलिए दो
गज दूरी और मास्क है जरूरी मंत्र
को जपते हुए बाकी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करके ही हम और आप कोरोना संक्रमण से
खुद को बचा सकते हैं।

