- Back to Home »
- National News »
- भारत बनेगा दुनिया में वैक्सीन का दानवीर जंक्शन पाइंट...10 मिलियन (1 करोड़) खुराक का दान करने पर विचार
भारत बनेगा दुनिया में वैक्सीन का दानवीर जंक्शन पाइंट...10 मिलियन (1 करोड़) खुराक का दान करने पर विचार
Posted by : achhiduniya
19 January 2021
भारत अपने पड़ोसी देशों अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव और मॉरीशस को कोरोना वैक्सीन की 10 मिलियन यानी 1 करोड़
खुराक दान कर सकता है। भारत सरकार ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम
इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है, जिसके बाद 16 जनवरी से भारत में टीकाकरण अभियान चल रहा है।
भूटाने के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने ऐलान किया कि भारत सरकार ने उन्हें कोरोना की वैक्सीन फ्री में देगी। इसके
अलावा, 20 जनवरी को बांग्लादेश को भी भारत की तरफ से कोरोना कोविशील्ड
की 2 मिलियन डोज बतौर गिफ्ट मिलेगी। भारत उन देशों को कोरोना टीकों की लगभग 10
मिलियन (1 करोड़) खुराक का दान करने पर विचार कर रहा है, जिनके साथ उसके मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। देश में अपने हेल्थ केयर
वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए वैक्सीन की जरूरतों के बावजूद भी भारत
डिप्लोमेटिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए इस पर विचार कर रहा है। भारत सीरम
इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की करीब 10 मिलियन खुराक अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, लंका, मालदीव, मॉरीशस और सेशेल्स जैसे देशों
को दान कर सकता है। बता दें कि भारत पड़ोसी देशों की मदद कर न सिर्फ मानवता धर्म
निभा रहा है,
बल्कि अपनी डिप्लोमेसी को भी एक नया आयाम दे रहा
है।


