- Back to Home »
- Job / Education »
- 51 नए सरकारी कॉलेज और 28 प्राइवेट कॉलेज खोलने की तैयारी में योगी सरकार...
Posted by : achhiduniya
14 January 2021
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने
कहा कि 120 कॉलेजों ने ई-लर्निंग पार्क का निर्माण शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी परियोजनाओं के लिए अनुदान के रूप
में 15 लाख रुपये और छोटी परियोजनाओं के लिए 5 लाख रुपये दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार
शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य में नए सरकारी और प्राइवेट कॉलेज स्थापित
करेगी। सरकार राज्य भर में 51 नए सरकारी कॉलेज और 28 प्राइवेट
कॉलेज खोलेगी। ये नए कॉलेज राज्य के उच्च
शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किए जाएंगे। राज्य में नए सरकारी और
प्राइवेट कॉलेज को खोलने की घोषणा करते हुए ट्ववीट किया है। जिसमें लिखा है 28 प्राइवेट यूनिवर्सिटी, 51 राज्य
कॉलेज उत्तर प्रदेश में खोले जाने हैं। इससे पहले 14 दिसंबर को राज्य सरकार ने कहा था कि वह राज्य के 75 जिलों में से प्रत्येक में एक मेडिकल कॉलेज होने की योजना बना
रही है।

