- Back to Home »
- Politics »
- ममता बनर्जी के किले को भेदने उद्धव ठाकरे की शिव सेना तैयार....
Posted by : achhiduniya
18 January 2021
शिवसेना की अगुवाई में महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के साथ महाराष्ट्र विकास अघाडी की सरकार चल रही है। बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट दलों का गठबंधन है। पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच जोर आजमाइश चल रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच रिश्तों में भी तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस सबके बीच
शिवसेना की घोषणा बड़ा राजनीतिक प्रभाव डाल सकती है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने रविवार को ट्वीट कर यह ऐलान किया। राउत ने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से चर्चा के बाद यह तय किया गया है कि पार्टी अगले साल बंगाल के चुनाव में उतरेगी। शिवसेना के चुनावी ऐलान के बाद बंगाल का सियासी पारा बढ़ना तय है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी बंगाल में जहां पूरी ताकत के साथ मैदान में है, वहीं AIMIM ने बंगाल में चुनाव लड़ने की पहले ही घोषणा कर चुकी है। अब शिवसेना की एंट्री टीएमसी के लिए नई आफत बनकर आ गई है। शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने कहा कि शिवसेना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हम जल्द कोलकाता पहुंच रहे हैं।
