- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- पेट में गैस बनने के कारण व दूर करने के घरेलू उपचार....?
Posted by : achhiduniya
19 January 2021
अक्सर लोग पेट में गैस का अनुभव करते हैं तो इसका एक कारण ज्यादा मात्रा में खाना भी हो सकता है। कभी भी ज्यादा खाने से बचें। कई लोगों को जरूरत से ज्यादा खाना खाने की आदत होती है। ऐसा करने से खाना पचने में समय लगता है और पेट में गैस बनने लगती है। काफी देर तक बैठे रहने की वजह से पेट में गैस बनती है। सिटिंग जॉब वालों को इसका ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती
है। एक ही जगह पर बैठे रहने से खाना पचता नही है और अपच और गैस की समस्या जन्म ले लेती है। अपनी इस आदत को आज ही बदल लें और थोड़े-थोड़े समय में कुर्सी से उठकर टहलें। पेट में गैस का एक मुख्य कारण खाली पेट को होना भी है। कई लोग सुबह नाश्ता नहीं करते हैं,जिसकी वजह से खाली पेट गैस बनती है। इसलिए सुबह का नाश्ता पेट को हेल्दी रखने और गैस की समस्या से बचने के लिए भी सबसे ज्यादा जरूरी है। सुबह के नाश्ते को कभी स्किप न करें। इससे आपको गैस की समस्या नहीं सताएगी।अगर आप ज्यादा मात्रा में या रोजाना तला भुना खा रहे हैं तो आपको गैस की समस्या होना लाजमी है। पेट की गैस से बचने के लिए आपको तले भुने को खाने से परहेज करना चाहिए। हालांकि सर्दियों में तला भुना आपको लला सकता है, लेकिन आपको अपनी डाइट पर कंट्रोल रखना है। ज्यादा मात्रा में तला भुना खाने से न सिर्फ गैस की समस्या हो सकती है बल्कि कब्ज और अपच भी आम है। पेट की गैस को दूरकरने के घरेलू उपाए:- @ प्याज के रस में काला नमक और हींग पीसकर मिलाकर सेवन करने से पेट की गैस और
गैस का दर्द ठीक हो सकता है।@ सेब के सिरके की दो चम्मच गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से गैस में तुरंत राहत मिल जाती है।@ नींबू का रस और अदरक एक-एक चम्मच लें, फिर उसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और इसे खाने के बाद खाएं, इससे पाचन शक्ति भी मजबूत होगी।@ अजवायन के चूर्ण को गर्म पानी के साथ खाएं, इससे गैस, बदहजमी से आराम मिल सकता है।@ मेथीदाना और गुड़ को पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी को छानकर पी लें, गैस में आराम मिल सकता है।@ आधा चम्मच हरड़ में आधा चम्मच सोंठ का पाउडर और थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर खाना खाने के बाद गर्म पानी के साथ खाएं।@ खाने के साथ टमाटर, मूली, खीरे पर काला नमक डालकर खाएं, इसके साथ ही अदरक के टुकड़े पर काला नमक लगाकर मुंह में डालकर चूसते रहें। यह एक जानकारी मात्र है अधिक तकलीफ होने पर उचित चिकित्सक परामर्श अवश्य ले।



