- Back to Home »
- Politics »
- जनता महंगाई से पस्त-मोदी सरकार इकट्ठा करने में व्यस्त...राहुल गांधी का तंज़
Posted by : achhiduniya
24 January 2021
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मोदी जी जीडीपी- गैस, डीजल और पेट्रोल में बेतहाशा वृद्धि लाए हैं। राहुल गांधी ने कहा, लोग महंगाई से परेशान हैं और मोदी सरकार कर इकट्ठा करने में व्यस्त है। मोदी जी ने ‘GDP' यानी गैस-डीज़ल-पेट्रोल के दामों में
ज़बरदस्त विकास कर दिखाया है। जनता महँगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त। राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं और मोदी सरकार कर इकट्ठा करने में व्यस्त है। एक सप्ताह में चौथी बार कीमतों में वृद्धि के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंचने के एक दिन बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह टिप्पणी की है।
