- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- विराट-अनुष्का ने दिया पुत्री रत्न को जन्म....
Posted by : achhiduniya
11 January 2021
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए अपने पोस्ट में लिखा कि हम दोनों{विराट-अनुष्का} को बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामानओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम यह
जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हमको प्राइवेसी की दरकार है। विराट और अनुष्का दोनों ही अपनी पहली संतान को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित थे और गर्भावस्था की अलग-अलग स्टेज को लेकर अनुष्का शर्मा ने अपना फोटो सेशन भी कराया था, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना था। वहीं, दोनों के प्रशंसक यह भी कयास लगा रहे थे कि विराट की पहली संतान लड़का होगा या लड़की और सोमवार को इन तमाम चर्चाओं पर तब विराम लग गया, जब यह खबर आयी कि विराट कोहली और अनुष्का एक लड़की के पिता बन गए हैं।
