- Back to Home »
- Politics »
- फरवरी माह में राहुल गांधी की ताजपोशी संभव होगी कांग्रेस पार्टी को उबारने की ज़िम्मेदारी....
Posted by : achhiduniya
17 January 2021
कांग्रेस चुनाव समिति ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से अधिवेशन बुलाने की जगह और समय तय करने की अपील की है। इसके साथ ही चुनाव में हिस्सा लेने वाले AICC के सदस्यों की फाइनल लिस्ट भी अपने अंतिम फेज में हैं। सोनिया की मंजूरी मिलते ही अधिवेशन की जगह और समय तय किया जाएगा। कुछ महीने पहले पार्टी के 23 नेताओं ने इस मसले पर सोनिया गांधी को चिट्ठी
भी लिखी थी। इनमें कपिल सिब्बल के साथ गुलाम नबी आजाद भी शामिल थे। चिट्ठी में पार्टी में ऊपर से नीचे तक बदलाव करने की मांग की गई थी। इस चिट्ठी में नेताओं ने सोनिया गांधी से ऐसी फुल टाइम लीडरशिप की मांग की थी, जो फील्ड में एक्टिव रहे और उसका असर भी दिखे। कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि फुलटाइम लीडरशिप और फील्ड में असर दिखाने वाली एक्टिवनेस जैसे शब्दों का इस्तेमाल इस तरफ इशारा करता है कि कांग्रेस का एक गुट दोबारा राहुल गांधी की ताजपोशी नहीं चाहता था। बीते 7 साल से केंद्र की सत्ता से दूर देश की सबसे पुरानी पॉलिटिकल पार्टी कांग्रेस की कमान एक बार फिर राहुल गांधी के हाथ सौंपी जा सकती है। सूत्रों के अनुसार फरवरी माह में राजस्थान के नीमराना या जैसलमेर में कांग्रेस का अधिवेशन हो सकता है। इसी दौरान बतौर अध्यक्ष राहुल गांधी की ताजपोशी हो सकती है।

