- Back to Home »
- Discussion »
- कोरोना वैक्सीन के वैक्सीनेशन पर कांग्रेस ने कीमतों के साथ उठाए सवाल नि:शुल्क वैक्सीन ‘किसे’ ‘कैसे’ और ‘कहां’ मिलेगी?
कोरोना वैक्सीन के वैक्सीनेशन पर कांग्रेस ने कीमतों के साथ उठाए सवाल नि:शुल्क वैक्सीन ‘किसे’ ‘कैसे’ और ‘कहां’ मिलेगी?
Posted by : achhiduniya
17 January 2021
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने
कहा आज से पहले वैक्सीन का विकास और टीकाकरण कभी ‘ईवेंट' या ‘प्रचार प्रसार' का स्टंट नहीं बना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
एवं भाजपा सरकार को इन महत्वपूर्ण प्रश्नों के जवाब देने होंगे कि नि:शुल्क कोरोना
वैक्सीन ‘किसे' ‘कैसे' और ‘कहां' मिलेगी? भारत के ड्रग कंट्रोलर के
अनुसार, सरकार ने वैक्सीन की 16.5 मिलियन
(165 लाख) खुराकें (55 लाख
कोवैक्सीन एवं 1.1 करोड़ कोविशील्ड) मंगाई हैं। हर व्यक्ति को 2 खुराक
दिए जाने पर यह वैक्सीन 82.50 लाख डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों को ही दी जा सकेगी। जबकि मोदी सरकार दावा कर रही है कि पहले राउंड
में वैक्सीन 3 करोड़ लोगों को दी जाएगी। प्रधानमंत्री एवं मोदी सरकार इस बात
का जवाब देने से कतरा रहे हैं कि भारत की बाकी जनसंख्या, यानि 135 करोड़ नागरिकों को कोरोना
वैक्सीन कैसे मिलेगी और क्या यह वैक्सीन उनके लिए भी नि:शुल्क होगी? क्या
दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, बीपीएल, एपीएल, गरीब एवं सुविधाओं से वंचित लोगों को वैक्सीन निशुल्क मिलेगी या
नहीं? कोविशील्ड एस्ट्राजेनेका
द्वारा विकसित वैक्सीन' है। जिसे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बना रही है। यह
वैक्सीन भारत सरकार को 200 रुपये प्रति खुराक की दर से
दी जा रही है। एस्ट्राजेनेका ने वैक्सीन बिना कोई मुनाफा कमाए देने का वादा किया
है। एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि बेल्जियम के मंत्री ऐवा डे ब्लीकर
के अनुसार,
उनके लिए एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की कीमत 1.78 यूरो (2.18 अमेरिकी डॉलर) यानि 158 रुपये है। सरकार वैक्सीन के लिए ज्यादा क्यों दे रही है। कोवैक्सीन
का उत्पादन भारत बायोटेक द्वारा किया जा रहा है। कोवैक्सीन की एक खुराक 295 रुपये में दी जा रही है। भारत बायोटेक ने आईसीएमआर के सहयोग से
कोवैक्सीन बनाई है। कोवैक्सीन को अनुमति, पहले चरण में 375 प्रतिभागियों एवं दूसरे चरण में 380 प्रतिभागियों यानि कुल 755 प्रतिभागियों
पर परीक्षण किए जाने के बाद दी गई। तीसरे चरण के परीक्षण अभी चल रहा है। सवाल यह
है कि मोदी सरकार भारत बायोटेक की वैक्सीन के लिए 95 रुपये ज्यादा क्यों दे रही है? क्या
इसका मूल्य कोविशील्ड से कम नहीं होना चाहिए? कोरोना
वैक्सीन का मूल्य खुले बाजार में 1000 रुपये प्रति खुराक क्यों है? 11 जनवरी 2021 को सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला नेसाफ तौर से कहा कि वो एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड
वैक्सीन खुले बाजार में 1000 रुपये प्रति खुराक में बेचेंगे यानि व्यक्ति के लिए जरूरी दो
खुराकों की कीमत 2000 रु. होगी।




