- Back to Home »
- Discussion »
- किसानों को न्याय न मिले,कुछ ताकते कर रही प्रयास...शिवसेना नेता संजय राउत ने जताई आशंका
Posted by : achhiduniya
25 January 2021
केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ और दिल्ली
की सीमा पर कानून का विरोध कर रहे हजारों किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के
लिए सोमवार को मुंबई में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न
हिस्सों से हजारों किसान यहां जुटे हैं। राउत ने कहा, हमने कल देखा कि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से किसान मुंबई
पहुंचे। हमें सतर्क रहने की जरूरत है। मुंबई पर से कोविड-19 का खतरा अब भी टला
नहीं है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर किसानों के प्रदर्शन के बीच राउत राऊत ने आरोप लगाया कि कुछ अदृश्य
शक्तियां नहीं चाहती हैं कि किसानों को न्याय मिले। यहां
संवादाताओं से बातचीत करते हुए राउत ने कहा कि देश में अस्थिरता का माहौल व्याप्त है। उन्होने कहा,यह बेहतर होगा कि हम इसका
ख्याल रखें नहीं तो नया संकट महाराष्ट्र में पैदा हो जाएगा जिसको लेकर मुख्यमंत्री
चिंतित हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि किसानों और केंद्र सरकार के बीच कई दौर की
वार्ता के बावजूद किसान राष्ट्रीय राजधानी के नजदीक अपना प्रदर्शन जारी रखे हुए
हैं। शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा,ऐसा
लगता है कि कुछ अदृश्य ताकतें नहीं चाहती कि किसानों को न्याय मिले। देश में
अस्थिरता का माहौल बढ़ रहा है और वे (अदृश्य ताकतें) इससे राजनीतिक लाभ लेना चाहती
हैं। यह देश के हित में नहीं होगा।


