- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- आम सर्दी-जुकाम भी ले सकता है कोरोना का रूप.... अध्ययन
Posted by : achhiduniya
13 January 2021
साइंस पत्रिका
में प्रकाशित एक अध्ययन के निष्कर्ष में यह बात कही गई है कि बचपन में अधिकतर लोग कोविड-19 के लिए जिम्मेदार SARS-COV-2 से संक्रमित हो जाते हैं तो भविष्य में यह वायरस
अपना स्वरूप बदलकर उन कोरोना वारयस जैसा ही हो जाएगा। जिनसे केवल मामूली
सर्दी-जुकाम होता है। अध्ययन की लेखिका एवं अमेरिका की इमोरी यूनिवर्सिटी की जेनी
लाविने ने कहा
कि बचपन में हुआ यह संक्रमण आयु बढ़ने पर गंभीर बीमारी से रक्षा करता है। इसमें कहा गया है कि भविष्य में SARS-COV-2 ऐसा संक्रमण बन सकता है, जिससे बच्चे तीन से पांच वर्ष तक की आयु में ही संक्रमित हो जाएंगे और ऐसा होने पर यह संक्रमण मामूली बन जाएगा। इसमें कहा गया है कि लोग बड़े होने पर भी इससे संक्रमित हो सकते हैं,लेकिन बचपन में संक्रमित हो जाने के कारण उनमें इसके खिलाफ रोग प्रतिरोधी क्षमता विकसित हो चुकी होगी। इस अध्ययन में आम सर्दी-जुकाम करने वाले चार कोरोना वायरस और SARS-COV-1 को लेकर अनुसंधान किया गया। इस
विषाणु से संबंधित प्रतिरक्षा विज्ञान और महामारी विज्ञान के डेटा के विश्लेषण से वैज्ञानिकों को SARS-COV-2 के भविष्य के स्वरूप के संबंध में अनुमान लगाने वाला एक मॉडल विकसित करने में मदद मिली। वैज्ञानिकों ने कहा कि आम सर्दी-जुकाम करने वाले कोरोना वायरस पिछले लंबे समय से लोगों को संक्रमित कर रहे हैं और लगभग हर व्यक्ति कम आयु में उनसे संक्रमित हो चुका है। अध्ययन में कहा गया है कि वायरस का यह स्वरूप कितनी तेजी से बदलता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वायरस कितना तेजी से फैलता है और SARS-COV-2 रोधी टीके किस प्रकार से रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करते हैं।


