- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- तारक मेहता का उल्टा चश्मा की गोकुलधाम सोसायटी है बनावटी,नहीं है कोई फ्लैट...
Posted by : achhiduniya
12 January 2021
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की गोकुलधाम सोसायटी का पूरा सेट मुंबई के ही
गोरेगांव में बनी फिल्म सिटी में तैयार किया गया है। लगभग 12 साल पहले इस सेट को बनवाया गया था और आज भी इसकी ज्यादातर
शूटिंग यहीं पर होती है। बीच में इस सोसायटी का रेनोवेशन भी किया जा चुका है जिस
पर एपिसोड्स की एक सीरीज़ ही बना दी गई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सेट पर केवल कम्पाउंड और बालकनी के हिस्सों की ही शूटिंग की जाती है। यानि आउटडोर शूटिंग करनी हो तो इस सेट पर ही
होती है। यहां केवल बालकनी और कम्पाउंड का ही निर्माण किया गया है। जबकि यहां कोई
फ्लैट है ही नहीं। हालांकि शो में दिखाया जाता है कि यहां हर सदस्य का फ्लैट है,लेकिन ऐसा नहीं है। हालांकि यहां एक ग्राउंड और मंदिर का सेट भी
तैयार किया गया है। अक्सर शो में जेठालाल, भिड़े, अय्यर, पोपटलाल, सोढ़ी, डॉ. हाथी, तारक मेहता के घर के अंदर के हिस्से भी नज़र आते हैं,लेकिन उनकी शूटिंग यहां होती ही नही। मीडिया रिपोर्ट्स की माने
तो वो सेट कांदिवली में बनाए गए हैं जहां इनडोर शूटिंग की जाती है यानि जब भी किसी
के घर के अंदर का शॉट लिया जाता है तो शूटिंग कांदिवली में होती हैं।


