- Back to Home »
- Property / Investment »
- बेनामी संपत्तियों को लेकर रॉबर्ट वाड्रा पर आयकर विभाग टीमका शिकंजा....
Posted by : achhiduniya
04 January 2021
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले साल जुलाई में रॉबर्ट वाड्रा के करीबी आर्म्स डीलर
संजय भंडारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का एक नया केस दर्ज किया था। यह केस केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के उस मामले के आधार पर दर्ज किया गया था, जो इस
जांच एजेंसी ने उसी महीने में ओएनजीसी, संजय
भंडारी और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी अधिनियम के तहत किया था।
आयकर विभाग ने पहले भी रॉबर्ट वाड्रा का बयान दर्ज करने के लिए उन्हें समन किया था
लेकिन तब उन्होंने कोरोना वायरस महामारी का हवाला देते हुए बयान दर्ज नहीं कराया
था। आयकर विभाग की टीम रॉबर्ट वाड्रा के
दिल्ली स्थित दफ्तर पर पहुंची। आयकर विभाग की टीम रॉबर्ट वाड्रा का बयान दर्ज करने
के लिए वहां पहुंची। वाड्रा और उनकी कंपनी से जुड़ी कुछ बेनामी संपत्तियों के मामले
में उनका बयान दर्ज किया जाएगा। इनकम टैक्स के सूत्रों के मुताबिक, साउथ ईस्ट दिल्ली स्थित सुखदेव विहार वाले दफ्तर पर वाड्रा का
बयान दर्ज होगा।

