- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- अमिताभ बच्चन की कॉलर ट्यून होगी बंद लेकिन...
Posted by : achhiduniya
14 January 2021
आने वाले शुक्रवार से जब आप किसी को फोन करेंगे
तो अमिताभ बच्चन की आवाज में कोरोना से बचाव और सावधानियों से जुड़ी आवाज कॉलर
ट्यून के रूप में नहीं सुनाई देगी। अब आपको कोरोना टीकाकरण से जुड़ी कॉलर ट्यून
सुनाई देगी। नई कॉलर ट्यून
हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही होगी और ये जसलीन भल्ला की आवाज में होंगी। जसलीन भल्ला जानी-मानी वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं। वह पहले भी कोरोना से जुड़ी कॉलर ट्यून को आवाज दे चुकी हैं। वह पिछले करीब एक दशक से वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही हैं जिनकी आवाज हम दिल्ली मेट्रो, स्पाइस जेट और इंडिगो की फ्लाइट में भी सुनते आए हैं। वह स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट भी रह चुकी हैं। कोरोना पर जागरूकता से लिए बनी इस कॉलर ट्यून को भी भल्ला ने ही आवाज दी है- कोरोना
वायरस या कोविड-19 से आज पूरा देश लड़ रहा है। मगर, याद रहे हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं। उनसे भेदभाव न करें।


