- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- देश में 1 मार्च से 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को नि:शुल्क वैक्सीनेशन....केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
देश में 1 मार्च से 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को नि:शुल्क वैक्सीनेशन....केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
Posted by : achhiduniya
24 February 2021
भारत के ड्रग रेगुलेटर ने 3 जनवरी को पुणे स्थित सीरम
इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड कोविड-19 वैक्सीन कोविशिल्ड, और भारत बायोटेक के स्वदेशी रूप से विकसित कोवैक्सिन को
आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी थी। पिछले एक सप्ताह में कोविड मामलों में
बढ़ोत्तरी की खबरों के बीच 11 लाख से अधिक लोगों को कोविड के टीके लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय
मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 16 जनवरी को भारत में शुरू होने
वाले दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण को शुरू करने की घोषणा की। कोरोना
वैक्सीनेशन को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ा ऐलान किया है।
उन्होंने बताया कि देश में 1 मार्च से 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों और 45 वर्ष
से अधिक उम्र के किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन
10 हजार सरकारी केंद्रों पर नि:शुल्क लगाई जाएगी। वहीं लगभग 20 हजार से ज्यादा निजी अस्पतालों में भी कोरोना की वैक्सीन दी
जाएगी। हालांकि यहां वैक्सीन के लिए शुल्क देना होगा। शुल्क कितना होगा इसके बारे
में स्वास्थ्य विभाग 2-3 दिन में घोषणा करेगा। जावड़ेकर
ने कहा कि नागरिकों के टीकाकरण की खातिर शुल्क तय करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य
मंत्रालय, टीका निमार्ताओं और निजी अस्पतालों के साथ बातचीत कर रहा है।
देश भर में अब तक 1.14 करोड़ लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।
हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था। पिछले एक सप्ताह में 11 लाख से अधिक लोगों को कोविड के टीके लगाए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा
आंकड़ों के अनुसार, देश में बुधवार को पिछले 24 घंटों में 13,742 नए
मामले सामने आए। कोविड के कुल मामलों की संख्या 1,10,30,176 हो गई है। पिछले 24 घंटे
में बीमारी के कारण 104 मौतें हुईं। इसके साथ ही मरने
वालों का आंकड़ा 1,56,567 तक पहुंच गया है।


