- Back to Home »
- Property / Investment »
- पेटीएम वॉलेट का इस्तेमाल पड़ेगा महंगा..देने होंगे 2.5% एक्सट्रा चार्ज..
Posted by : achhiduniya
03 February 2021
पेटीएम का यूज करना एक बार फिर महंगा हो गया है। पेटीएम की वेबसाइट के मुताबिक अब अगर कोई यूजर पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से पैसे ऐड करता है,तो उसे 2.5 फीसदी का एक्सट्रा चार्ज देना होगा। ये नियम 15 जनवरी 2021 से लागू हो चुका है। अगर आप अमेरिकन एक्सप्रेस के क्रेडिट कार्ड से पैसा ऐड करते हैं तो आपको 3 फीसदी एक्सट्रा चार्ज देना होगा। कई यूजर्स का कहना है कि
पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से पैसा जोड़ने पर उन्हें 2.07 फीसदी का चार्ज लग रहा है। वहीं, कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें 4.07 फीसदी का चार्ज लग रहा है। इससे पहले 15 अक्टूबर 2020 से कोई व्यक्ति पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से मनी ऐड करता था तो उसे 2 फीसदी का अतिरिक्त चार्ज देना होता था। अगर आप क्रेडिट कार्ड से पेटीएम वॉलेट में 100 रुपये ऐड करते थे तो आपको क्रेडिट कार्ड से 102 रुपये का पेमेंट करना होता था। हालांकि, किसी भी मर्चेंट साइट पर पेटीएम से पेमेंट करने पर कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं

