Posted by : achhiduniya 11 February 2021

तीरा के पिता मिहिर कामत और मां प्रियंका मुंबई में ही मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखते हैं। जब बच्ची हुई तो उसका नाम तीर पर तीरा रखा गया क्योंकि वो काफी लंबी पैदा हुई थी। कुछ दिन बाद तीरा को दूध पीने में दिक्कत होने लगी। दूध पीते वक्त उसका दम घुटने लगा। जब डॉक्टरों को दिखाया गया तो डॉक्टरों ने बताया कि तीरा दुर्लभ बीमारी एसएमए टाइप 1 (SMA Type 1) से पीड़ित है। 

ये दुनिया में कम ही बच्चों को होती है और इससे ग्रसित बच्चे के जीवित रहने की संभावना हद से हद 18 महीने तक रहती है। मुंबई के ही एसआरसीसी अस्पताल में फिलहार तीरा का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों को उम्मीद है कि इंजेक्शन के बाद बच्ची की तबियत सुधर जाएगी। माता पिता- प्रियंका कामत और मिहिर कामत के अनुसार, इस बीमारी का इलाज Zolgensma नाम के एक खास इंजेक्‍शन से ही संभव है जो दुनिया की सबसे महंगी दवाओं में शुमार होता है। इसे 

अमेरिका से मंगाना पड़ता है और इससे इलाज का खर्च करीब 16 करोड़ रुपये बैठता है। वो भी बिना टैक्‍स के इसमें इम्‍पोर्ट ड्यूटी और टैक्‍स जुड़ जाए तो कीमत 22 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है। किसी मध्‍यमवर्गीय परिवार के लिए इस बीमारी का इलाज करा पाना संभव नहीं। ऐसे में मिहिर और प्रियंका ने क्राउड फंडिंग के जरिए ये रकम जुटाने की सोची। उन्‍होंने करीब 15 करोड़ रुपये जुटा भी लिए हैं। सोशल मीडिया पर की गई अपील में मिहिर और प्रियंका ने बताया कि दवाओं पर 23% इम्‍पोर्ट ड्यूटी और 12% जीएसटी लगता है जो इलाज के खर्च को और बढ़ा देता है। उन्‍होंने कहा कि दवा को भारत लाने में 

काफी सारा पेपरवर्क करना पड़ता है जिसमें करीब एक महीने का वक्‍त लग जाता है। इन सबके बीच तीरा जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। तीरा के पैरंट्स की अपील पर महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी। फडणवीस ने केंद्र से इम्‍पोर्ट ड्यूटी और जीएसटी माफ करने को कहा। केंद्र ने यह दरख्‍वास्‍त मान ली और करीब छह करोड़ रुपये का टैक्‍स माफ कर दिया। फडणवीस ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर शुक्रिया अदा किया है। एक तरफ देवेंद्र 


फणनवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है। उधर तीरा के माता पिता भी इस खबर को सुनकर निहाल हो गए हैं। इस इंजेक्शन की बदौलत उनकी जिंदगी वीरान होने से बच जाएगी और इस मासूम की किलकारियां उनके आंगन में हमेशा कायम रहेंगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -