- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- जनता से गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील की अब विधायक और सांसद से अपनी पेंशन छोड़ेने को कहे पीएम मोदी....BKU नेता राकेश टिकैत
जनता से गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील की अब विधायक और सांसद से अपनी पेंशन छोड़ेने को कहे पीएम मोदी....BKU नेता राकेश टिकैत
Posted by : achhiduniya
08 February 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने राज्यसभा में सदन को संबोधित करते हुए किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की।
पीएम मोदी ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की
व्यवस्था बनी रहेगी। पीएम ने कहा कि एमएसपी था, एमएसपी
है और एमएसपी रहेगा। किसानों को आंदोलन खत्म करना चाहिए। पीएम की अपील पर भारतीय
किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार
एमएसपी पर कानून बना दे। तीनों
कृषि कानून वापस ले ले तो हम आंदोलन खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि MSP पर क़ानून बने यह किसानों के लिए फायदेमंद होगा। टिकैत ने कहा
कि अगर पीएम मोदी
बातचीत करना चाहते हैं तो हमारा मोर्चा और कमेटी बातचीत करने के लिए तैयार हैं।
हमारा पंच भी वहीं है और मंच भी वहीं हैं। पेंशन छोड़ने की अपील पर भाजपा की तरफ
से त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। भाजपा नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा
कि टिकैत जी का कहना है की अब आंदोलन की नयी मांग है कि विधायक और सांसद अपनी
पेंशन छोड़ दें। भाजपा नेता ने कहा कि समझ नहीं आ रहा पेंशन का किसान बिल से क्या
लेना देना है? गौरतलब है की टिकैत ने कहा कि पीएम ने जिस तरह से लोगों से गैस सब्सिडी
छोड़ने की अपील की उसी तरह से उन्हें अपील करनी चाहिए कि विधायक और सांसद अपनी
पेंशन छोड़े। ऐसा करने पर यह मोर्चा धन्यवाद करेगा।


