- Back to Home »
- Discussion »
- महाराष्ट्र कोरोना प्रकोप के चलते किसान संगठन को सभा की इजजात पर प्रशासनिक अनुमति पर अड़े किसान नेता राजेश टिकैत
महाराष्ट्र कोरोना प्रकोप के चलते किसान संगठन को सभा की इजजात पर प्रशासनिक अनुमति पर अड़े किसान नेता राजेश टिकैत
Posted by : achhiduniya
19 February 2021
महाराष्ट्र
के यवतमाल जिला प्रशासन ने कोरोना के कारण सभा को मंजूरी देने से
इंकार कर दिया था। इसके बाद किसान नेताओं ने फिर आवेदन दिया, जिसमें
उन्होंने कहा कि वे सभा नियमों के तहत कराने को तैयार हैं। किसान संगठन ने प्रशासन
से फिर मांग की कि उन्हें सभा की अनुमति दी जाए। जिसके बाद माना जा रहा है कि
उन्हें सभा कि इजाजत मिल सकती है। जिसके बाद किसान नेता
टिकैत किसानों को संबोधित
कर सकेंगे। संगठन ने प्रशासन को लिखित रूप में कहा कि सभा के दौरान कोरोना के सभी
नियमों का पालन किया जाएगा। मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग होगा। किसान संगठन आजाद
मैदान में सभा कराना चाहते हैं। 20 तारीक को दोपहर 2 बजे सभा का वक्त तय किया गया है। किसान
वारकरी संगठन के मुखिया सिकंदर शाह ने कोरोना नियमों के तहत मंजूरी मांगी थी।
जिसके बाद जिला प्रशासन ने पुलिस अधिक्षक को निर्देश दिए हैं।
मोर्चे के पदाधिकारी
संदीप गिड्डे ने बताया कि दिल्ली का किसान आंदोलन को महाराष्ट्र सरकार ने भी
समर्थन दिया है। ऐसे में वे यहां होने वाली सभा को कैसे रोका जा सकता है। अगर
राकेश टिकैत को रोका गया,
तो किसान आंदोलन शुरू कर देंगे और गाजीपुर-टिकरी बार्डर जैसा
माहौत बन जाएगा। किसानों ने अपनी ओर से कार्यक्रम की तैयारी मुकम्मल कर दी है।
किसान नेता श्रीकांत तराल ने आजाद मैदान पहुंचकर जायजा लिया। बताया जा रहा है कि
किसान नेता टिकैत नागपूर-वर्धा के रास्ते आ रहे हैं। रास्ते में कई स्थानों पर
उनके जोरदार स्वागत की तैयारी गई है।


