- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- सोशल मीडिया को कंट्रोल करने के लिए सरकार तैयार कर रही प्रॉपर मैकेनिज्म..ये होगी गाइडलाइंस..केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
सोशल मीडिया को कंट्रोल करने के लिए सरकार तैयार कर रही प्रॉपर मैकेनिज्म..ये होगी गाइडलाइंस..केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
Posted by : achhiduniya
25 February 2021
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद व प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस
कॉन्फ्रेंस में कहा कि सोशल मीडिया कंपनियों के लिए भी एक प्रॉपर मैकेनिज्म होना
चाहिए। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सोशल
मीडिया भारत में बिजनेस करें, लेकिन डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा। प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम
कोर्ट ने कहा एक गाइड लाइन बनाइए फेक न्यूज़ और सोशल मीडिया को लेकर। संसद में भी
इसको लेकर चिंता जताई गई। सोशल मीडिया को लेकर शिकायत आती थी। गलत तस्वीर दिखाई जा
रही है। सोशल मीडिया पर बहुत कुछ आ रहा था। आजकल क्रिमिनल भी इसका इस्तेमाल कर रहे
हैं। इसका एक प्रॉपर मेकेनिज़्म होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया
कंपनियों को एक ग्रीवांस मेकेनिज़्म रखना होगा। 15 दिनों
में प्रॉब्लम को एड्रेस करना होगा। लगातार बताना होगा कि कितनी शिकायत आई और उस पर
क्या कार्रवाई की गई। पहली खुराफात किसने
की यह भी बताना पड़ेगा। अगर भारत से बाहर शुरू हुआ तो भारत में किसने शुरू किया यह
बताना होगा। उन्होंने कहा कि आज के दिन सोशल मीडिया ने आम आदमी को आवाज दी है पर
जिम्मेदारी भी निभाए। नही मांनगे तो आईटी एक्ट में जो कानून है उसके मुताबिक कार्रवाई
होगी। ये होगी गाइडलाइंस:- इलेक्ट्रॉनिक
मीडिया की तरह ही डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी गलती पर माफी प्रसारित करनी होगी। सोशल
मीडिया प्लेटफॉर्म




