- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विकल्प इलेक्ट्रिसिटी ईंधन...केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया सुझाव
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विकल्प इलेक्ट्रिसिटी ईंधन...केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया सुझाव
Posted by : achhiduniya
16 February 2021
बीते कई दिनो से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति
लीटर की दर से बिक रहा है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 89.29 है और डीजल
प्रति लीटर 79.70 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 95.75
रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 86.72 रुपये लीटर हो गई है। पेट्रोल-डीजल की
कीमतों में
बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार को निशाने पर ले रही है। इस बीच केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमारी सलाह है कि देश को वैकल्पिक ईंधन की ओर बढ़ना चाहिए। गडकरी ने कहा,देश के लिए वैकल्पिक ईंधन की तरफ जाने का समय है,यह मेरा सुझाव है। मैं पहले से ही इलेक्ट्रिसिटी को ईंधन के रूप में प्रचारित कर रहा हूं क्योंकि भारत में सरप्लस इलेक्ट्रिसिटी है। गडकरी ने कहा,हम भारत में 81 फीसदी लिथियम आयन बैटरी बना रहे हैं।
लिथियम आयन के विकल्प के लिए मेरे मंत्रालय ने पहल की है। सभी सरकारी प्रयोगशालाएं रिसर्च कर रही है। मंत्रालय हाइड्रोजन ईंधन सेल को विकसित करने की भी कोशिश कर रहा है।


